{"_id":"60fdb84c8ebc3e57fb6ed4f4","slug":"world-cadet-wresling-championship-rohtak-news-rtk6189330105","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कैडेट कुश्ती में देश को मिले सभी पांच पदक हरियाणा की बेटियों ने जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कैडेट कुश्ती में देश को मिले सभी पांच पदक हरियाणा की बेटियों ने जीते
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत : प्रिया मलिक के स्वर्ण पदक जीतने पर कंधों पर बैठाकर खुशी मनाते कोच ।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में जहां हरियाणा के बेटों ने फ्री स्टाइल में भारत को चैंपियन बनाया। वहीं हरियाणा की बेटियां भी पीछे नहीं रही और वहां सभी पांच पदक हरियाणा की बेटियों ने देश की झोली में डाले है। जिनमें तीन स्वर्ण पदक व दो कांस्य पदक शामिल है। इस तरह पांच मेडल जीतने पर भारत महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के पहलवानों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जहां फ्री स्टाइल में छह मेडल जीतकर इतिहास रचते हुए पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं अब बेटियों ने पांच मेडल जीते है। जिनमें 43 किलो में तनु ने स्वर्ण पदक, 46 किलो में कोमल ने स्वर्ण पदक, 73 किलो में प्रिया मलिक ने स्वर्ण पदक, 53 किलो में अंतिम ने कांस्य पदक, 65 किलो में वर्षा ने कांस्य पदक जीता है। इस तरह पांच मेडल जीतने पर भारत को 139 प्वाइंट के साथ दूसरा स्थाना मिला। जबकि यूएसए 149 प्वाइंट लेकर पहले तो रसिया 134 प्वाइंट लेकर तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि कैडेट कुश्ती में पहलवानों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और इस तरह भविष्य में इसका फायदा भी पहलवानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।