{"_id":"690cf83af9ff5c91ce066aa2","slug":"women-were-made-aware-of-the-seven-powers-of-women-rohtak-news-c-17-roh1020-758132-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नारी सप्त शक्ति से महिलाओं को कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नारी सप्त शक्ति से महिलाओं को कराया अवगत
Fri, 07 Nov 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
35 शिक्षा भारती विद्यालय बहु अकबरपुर में नारी सप्त शक्ति कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व आचार्य।
रोहतक। शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर में नारी सप्त शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समाज में नारी शक्ति के महत्व को पहचानने, महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित व सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।
विशिष्ट अतिथि भीम पुरस्कार विजेता राधा अहलावत ने महिलाओं की सप्त शक्तियों कीर्ति, श्री, वाक, स्मृति, मेधा, धृति क्षमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी के बिना समाज, परिवार, देश व संगठन नहीं चल सकता।
मुख्य वक्ता शालिनी मलिक ने कहा कि सप्त शक्ति जागरण से ही स्वस्थ समाज की कल्पना साकार हो सकती है। विद्यालय की आचार्या नीतू व चंचल ने विशिष्ट नारियों से संबंधित एक उत्कृष्ट प्रश्न मंच रखा जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ग्राम संयोजिका शालिनी मलिक, हरियाणा युवा मोर्चा सदस्य डॉ. रमा बल्हारा रहीं।