{"_id":"5db9af4a8ebc3e93a45fe9b7","slug":"women-s-death-in-suspected-situation-rohtak-news-rtk5252294154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर आई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर आई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कच्चे कवार्टर में ब्यूटी पार्लर में आई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर राजस्थान से यहां पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, ब्यूटी पार्लर संचालक समेत तीन के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के नहरा नगर के रहने वाले गनपत राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी हेमलता की शादी सोनीपत के सेक्टर-12 में रहने वाले नानकचंद से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसकी बेटी को मानसिक और शारीरिक तौर से प्रताड़ित किया जाता था। हेमलता सोमवार की शाम को कच्चे क्वार्टर में एक ब्यूटी पार्लर में आई हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान उसकी बेटी को ब्यूटी पार्लर संचालिका दिपांशा निवासी कच्चे क्वार्टर और सेक्टर-12 निवासी मोनू के साथ मिलकर उसके पति नानकचंद ने कुछ खिला दिया। जिससे हेमलता की हालत बिगड़ गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि हेमलता की कुछ खिलाकर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने दीपांशा, मोनू और पति नानकचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिसरा की जांच रिपोर्ट के बाद सुलझेगा मामला
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बिसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा है। रिपोर्ट में महिला की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- सत्यनारायण, एएसआई सिविल लाइन ।