{"_id":"670c4ab3bcb112ef90017e04","slug":"women-danced-in-dandiya-festival-rohtak-news-c-198-1-rew1001-210501-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डांडिया महोत्सव में थिरकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डांडिया महोत्सव में थिरकीं महिलाएं
Mon, 14 Oct 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 15रेवाड़ी। सेक्टर चार स्थित प्रोडिजी में नवरात्र डांडिया महोत्सव में झूमते लोग। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सेक्टर चार स्थित शाखा प्रोडिजी में नवरात्र के समापन पर डांडिया महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। वहीं बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध कर दिया। अभिभावकों ने भी जमकर नृत्य का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा, लीना मखीजा व ईशा चंद ने किया। डांडिया नृत्य में ढोली तारो ढोल बाजे, सुन ले ओ मारिया, नगाड़े संग ढोल बाजे...आदि गीतों पर अभिभावक, बच्चे और प्रबंध समिति के सदस्य जमकर थिरके। गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती शाम प्रोडिजी के प्रांगण में चले डांडिया महोत्सव में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगे थे जहां लोगों ने व्यंजनों का स्वाद लिया। वहीं सजावट की वस्तुओं, रेडिमेड वस्त्र, चाकलेट आदि के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रबंधन समिति के प्रधान प्रदीप जैन, उपप्रधान राकेश जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक मोहित जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन कुछ साथ अनुज जैन, भारत जैन, प्रद्युमन जैन, पलका जैन, नितिन जैन, सतीश जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा आदि ने मेले का अवलोकन किया। बच्चों ने विभिन्न नृत्यों से सभी का मन मोह लिया। एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने डांडिया, गरबा व शास्त्रीय नृत्यों से समा बांध दिया। अभिभावकों के लिए आयोजित बैस्ट डांसिंग आउटपुट में हिमांशु और समूह नृत्य में काशवी एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर लक्की ड्रॉ में विजेताओं को प्रेस, जूसर मिक्सर व माइक्रो वेव ओवन के साथ 11 सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैडशीट उपहार में दी गई।