फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman tied with chains in Chuliana, strangulated her husband

चुलियाना में महिला को जंजीरों से बांधा, पति का गला दबाया

Mon, 07 Feb 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman tied with chains in Chuliana, strangulated her husband
रोहतक। जिले के गांव चुलियाना में तीन युवक एक घर में घुसे और महिला को जंजीर से बांध दिया। जब उसका पति घर आया तो उसका गला दबाने का प्रयास किया, लेकिन शोर सुनकर परिवार के लोग आ गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। दंपती का कहना है युवक उनकी हत्या करना चाहते थे। आईएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव के युवक ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को करीब 7 बजकर 50 मिनट पर घर पहुंचा। घर की सभी लाइट बंद थी। उसने घरवाली को आवाज दी, पूछा घर की लाइट क्यों बंद हैं। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। वह घर की लॉबी में गया तो तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। न केवल मारपीट की, बल्कि गला भी दबाने का प्रयास किया। साथ ही हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो पत्नी ने बताया कि वह रसोई में खाना बना रही थी। तीन युवक आए और उसके साथ मारपीट की। साथ ही लोहे की जंजीर (बेल) से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। शोर सुनकर उसका भाई घर पर आया और उसकी पत्नी को लोहे की जंजीर से मुक्त किया। साथ ही दंपती को अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। आखिर क्यों युवकों ने महिला को जंजीर से बांधा और उसके पति से मारपीट की, अभी पता नहीं लग सका है।
- रत्न सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed