फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman raped in two hotels after leaving her marital home in a huff

Rohtak News: मायके से रूठकर आई महिला से दो होटलों में ले जाकर दुष्कर्म

Sat, 04 Jul 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Woman raped in two hotels after leaving her marital home in a huff
रोहतक। मायके से नाराज होकर घर से निकली 26 वर्षीय महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने 23 जून को शीला बाईपास पर खड़े युवकों से रात बिताने के लिए सुरक्षित ठिकाना मांगा था लेकिन वे उसे बहला-फुसलाकर दो अलग-अलग होटलों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर होटल मैनेजर मोहित सहित आरोपी सुनील व मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 17 वर्षीय किशोर आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला ससुराल से नाराज होकर मायके आई थी। वहां भी कहासुनी होने के बाद वह दोपहर करीब 3 बजे रोहतक पहुंच गई। देर शाम तक वह शीला बाईपास के पास खड़ी रही। इसी दौरान तीन युवक उससे पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। आरोप है कि युवकों ने उसे सुरक्षित आश्रय दिलाने का भरोसा दिया और पहले एक होटल में ले गए जहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दूसरे होटल में ले जाकर अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

उधर, महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत सांपला थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को बरामद किया तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में परिजनों को अवगत कराया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों होटलों की सीसीटीवी फुटेज लेकर अन्य साक्ष्य जुटाए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


जांच अधिकारी एसआई संतोष रापरिया ने बताया कि दोनों होटलों से सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed