{"_id":"66d18e7b23141fbcf308b858","slug":"woman-injured-by-bullet-in-rohtak-dies-deceased-brother-accuses-her-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: गोली लगने से घायल महिला ने तोड़ा दम, मृतका के भाई ने लगाया आरोप; बोला- पति, जेठ व देवर करते थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: गोली लगने से घायल महिला ने तोड़ा दम, मृतका के भाई ने लगाया आरोप; बोला- पति, जेठ व देवर करते थे परेशान
Fri, 30 Aug 2024 02:48 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:48 PM IST
सार
भाई ने बताया कि सूचना मिली कि मोनिका के सिर में गोली मारी गई है, गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। वह पीजीआई पहुंचा, जहां उसकी बहन दाखिल मिली। उसने पता किया तो पता चला कि मोनिका को उसके पति विनोद ने गोली मारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के बलियाना गांव में किराये पर रही महिला 32 वर्षीय मोनिका ने दम तोड़ दिया है। गोली लगने के 11 घंटे बाद वीरवार को देर रात उसने अंतिम सांस ली। आईएमटी थाना पुलिस ने मृतका के भाई पिलाना गांव निवासी अतुल की शिकायत पर उसके जीजा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, जो अब हत्या में बदल जाएगा। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं, जल्द उसे काबू किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पिलाना गांव निवासी अतुल ने दी शिकायत में बताया कि वे दो बहन व भाई हैं। उसकी बड़ी बहन मोनिका की शादी 2010 में झज्जर जिले के गांव कोंदरा निवासी विनोद के साथ हुई थी। मोनिका के दो बच्चे हैं, जिसमें बेटी नंदनी व बेटा डेविड है। उसकी बहन को पति विनोद, जेठ प्रदीप व देवर सोनू झगड़ा करते थे। इस कारण मोनिका अपने दोनों बच्चाें के साथ किराये पर बलियाना गांव में रहने लगी, वहीं पर प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती थी।
विज्ञापन
वीरवार को उसे सूचना मिली कि मोनिका के सिर में गोली मारी गई है, गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। वह पीजीआई पहुंचा, जहां उसकी बहन दाखिल मिली। उसने पता किया तो पता चला कि मोनिका को उसके पति विनोद ने गोली मारी है। इस वारदात में जीजा विनोद के अलावा और अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन वीरवार देर रात मोनिका की मौत हो गई। ऐसे में पुलिस अब केस में हत्या की धारा जोड़ेगी।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
मोनिका की रात का 12 बजे के बाद मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद उसके भाई के हवाले कर दिया है। अब केस में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश जारी है। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी।