फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   woman chain was snatched while boarding train in Rohtak, GRP registered case

Rohtak: रेलगाड़ी में चढ़ते समय महिला की चेन झपटी, जीआरपी ने किया केस दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 01:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Oct 2024 01:53 PM IST
सार

पीड़ित महिला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब वह रेलगाड़ी में सवार हो रही थी तो उसी दौरान किसी ने पीछे से उनकी गर्दन पर झपट्टा मारा और करीब ढाई तोले की चेन को झपटकर ले गए।

विज्ञापन
woman chain was snatched while boarding train in Rohtak, GRP registered case
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक रेलवे स्टेशन पर वीरवार शाम को ट्रेन में सवार होते समय एक महिला की सोने की चेन बदमाश ने झपट ली। महिला बहादुरगढ़ से रोहतक बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए आई थी। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के तत्काल बाद पुलिस ने बदमाश की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ निवासी प्रमिला की बेटी की अगले माह में शादी होनी है। उसी की तैयारियों को लेकर वह बेटी के साथ रोहतक में सामान खरीदने के लिए आई थी। वीरवार की सुबह से शाम तक सामान खरीदने के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब वह रेलगाड़ी में सवार हो रही थी तो उसी दौरान किसी ने पीछे से उनकी गर्दन पर झपट्टा मारा और करीब ढाई तोले की चेन को झपटकर ले गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन जब तक बदमाश गायब हो चुका था। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई तो आनन-फानन चार-पांचपुलिसकर्मियों की टीम ने महिला के साथ बदमाश की तलाश की। साथ ही वहां पर घूमने वाले लोगों की शिनाख्त परेड भी कराई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने चेन झपटने की घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed