फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman and youth arrested for stealing 70 kg iron from shop

दुकान से 70 किलो लोहा चोरी के मामले में महिला व युवक गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman and youth arrested for stealing 70 kg iron from shop
रोहतक। पुलिस ने झज्जर रोड स्थित निर्माणाधीन दुकान से 70 किलो लोहा चोरी के मामले में आरोपी युवक व महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इनसे चोरी की एक अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

थाना आर्य नगर प्रभारी निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी रजत की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इसमें उसकी निर्माणाधीन दुकान से करीब 7 दिन पहले 70 किलोग्राम लोहा व तीन शटरिंग प्लेटें चोरी होने की बात कही गई है। घटना का पांच जुलाई को सुबह करीब 5 बजे पता लगा। रजत के पास काम करने वाला श्रवण व सन्नी सामान जांचने के लिए वहां आए थे। दुकान में एक युवक व महिला दुकान से शटरिंग व लोहे की प्लेट चोरी कर रहे थे। दोनों आरोपी श्रवण व सन्नी को देखकर भाग गए।
विज्ञापन

एसआई सुखबीर सिंह ने केस की जांच करते हुए कच्चा चमारिया रोड निवासी आरोपी राहुल व पाड़ा मोहल्ला निवासी भतेरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य चोरी का खुलासा किया। इन्होंने 26 जून की रात निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर मकान से स्टील का गेट वजन करीब 90 किलोग्राम चोरी किया था। चोरी का सामान बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed