फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wireman dies due to electrocution in Bhali Anandpur Sugar Mill

भाली आनंदपुर शुगर मिल में करंट लगने से वायरमैन की मौत

Fri, 04 Nov 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Wireman dies due to electrocution in Bhali Anandpur Sugar Mill
रोहतक। भाली आनंदपुर शुगर मिल में करंट लगने से भगवतीपुर के 21 वर्षीय युवक साहिल की मौत हो गई, जो मिल में वायरमैन की नौकरी कर रहा था। उसके पिता ने मिल के डिप्टी चीफ इंजीनियर व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भगवतीपुर निवासी रमेश ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा साहिल आईटीआई करने के बाद भाली आनंदपुर शुगर मिल में एक साल की अप्रेंटिस करने के बाद मिल में वायरमैन की नौकरी कर रहा था। वीरवार सुबह साहिल आठ बजे उसे पुराने बस स्टैंड पर उतार कर ड्यूटी पर चला गया। डीसी कैम्प आफिस रोहतक में उसके पास मिल की तरफ से फोन आया। बताया गया कि साहिल को पीजीआई में दाखिल कराया गया। वह पीजीआई पहुंचा तो साहिल दम तोड़ चुका था। उसने मिल के कर्मियों पता गया किया। पता चला कि साहिल बिजली सप्लाई बंद कर मोटर ठीक कर रहा था। अचानक लाइन चालू करवा दी गई। इससे साहिल को करंट लग गया। न ही उसे सुरक्षा किट दी गई थी। उसने अच्छी तरह से पता कर लिया। हादसा मिल के डिप्टी चीफ इंजीनियर अनिकेत गुलिया व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रोहित बाल्याण की लापरवाही से हुआ है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed