फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will leave no stone unturned in the development of the city: Ramavatar Valmiki

शहर के विकास में नहीं रहने दूंगा कोई कसर : रामअवतार वाल्मीकि

Sun, 02 Mar 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Will leave no stone unturned in the development of the city: Ramavatar Valmiki
01सीटीके37 : शौरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों से मिलते भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्म
भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि का कहना है कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं रहने दूंगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से एनसीआर में शामिल रोहतक शहर के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड लेकर आऊंगा। वह मतदान से एक दिन पहले डोर-टू-डोर प्रचार करने के बाद शौरी मार्केट में व्यापारियों से संवाद कर रहे थे, साथ में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश के अलावा रोहतक के लिए अलग से संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें सार्वजनिक जगहों पर वाई फाई की सुविधा, पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर, सार्वजनिक जगहों पर दिव्यांगजनों के लिए रैंप और स्वचालित सीढ़ियां, अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण करवाने जैसे कामों का संकल्प लिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। शहरवासी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लें। इससे पहले रामअवतार सनसिटी में पहुंचे और कांग्रेस दिनेश मुदगिल को भाजपा में शामिल किया। मुदगिल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में चले गए थे। इस मौके पर वाल्मीकि के साथ प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, रमेश बोहर, एडवोकेट वजीर, रवि हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed