फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will demand compensation from the Chief Minister for damage caused by hailstorm: Krishna Murthy

मुख्यमंत्री से करेंगे ओलावृष्टि से नुकसान के मुआवजे की मांग : कृष्ण मूर्ति

Sat, 02 Mar 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Will demand compensation from the Chief Minister for damage caused by hailstorm: Krishna Murthy
रोहतक। हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है। वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर ओलावृष्टि के कारण किसानों के हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी कराकर उन्हें मुआवजा दिलवाने की मांग करेंगे। वह ईस्माइला गांव में ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके सांसद पुत्र 5 वर्ष में सिर्फ एक बार चुनाव वोट मांगने आते हैं। 33 वर्ष से गढ़ी सांपला, किलोई व रोहतक लोकसभा का मतदाता छला हुआ महसूस कर रहा है। अब 2024 के लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में परिवर्तन लाने का मूड बना लिया है। इस दौरान ईश्वर हुड्डा, दरियाव सिंह, कुबेर व गौरव हुड्डा साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed