फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   A man murdered his wife in rohtak of haryana

पत्नी की हत्या कर सरपंच के पास पहुंचा, कहा- मैंने अपनी बीवी को मार डाला, जाओ पुलिस को बता दो

Mon, 11 Jan 2021 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला/रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला/रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
A man murdered his wife in rohtak of haryana
रोहतक के गांव पाकस्मा में मर्डर के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में सांपला क्षेत्र के गांव पाकस्मा में एक व्यक्ति ने रात को अपनी पत्नी की सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। सुबह होते ही आरोपी सरपंच के पास गया और कहा कि मैंने अपनी बीवी को मार डाला है, पुलिस को बता दो। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर ले लिया है। अब उससे हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में समालखा निवासी विद्या देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा की शादी दस साल पहले पाकस्मा निवासी संदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ही संदीप और उसके परिवार के लोग सीमा को परेशान करते थे। रविवार की सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी बीमार है। वह तुरंत पाकस्मा आई। वहां पहुंची तो सीमा खून से लथपथ हालत में चारपाई पर मृत पड़ी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच कराई। मामले की छानबीन के लिए एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया पहुंचीं। उन्होंने देखा कि महिला के सिर में गहरा घाव था। जांच में पता चला कि सीमा की मौत गहरी चोट लगने से हुई है। पुलिस ने मां के बयान पर पति संदीप, जेठ, जेठानी, सास, ससुर व ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ था
पुलिस के अनुसार शनिवार की रात पत्नी की हत्या के बाद संदीप सुबह 6 बजे सरपंच मुकेश के पास पहुंचा। वहां उसने अपनी पत्नी की मौत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी संदीप को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसका उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, इसी वजह से उसने तैश में आकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव वालों का भी कहना है कि अक्सर पति-पत्नी में छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होता रहता था।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
संदीप और सीमा के 3 बच्चे हैं। संदीप गांव में ही परचून की दुकान चलाकर परिवार पालता है। बच्चे सुबह उठे तो अपनी मां को मृत अवस्था में पड़ा देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर उसके दादा दादी के अलावा आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। 

पाकस्मा गांव में पारिवारिक कलह के कारण पति ने पत्नी के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पति समेत छह परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। -नरेंद्र कादियान, डीएसपी, सांपला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed