फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level boxer murdered in Rohtak of Haryana

रोहतक: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने पर टोका तो मनचलों ने बॉक्सर को चाकू घोंप कर मार डाला

Tue, 08 Jun 2021 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 08 Jun 2021 02:46 AM IST
सार

कामेश एमडीयू से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। इस होनहार छात्र की खेल में भी रुचि थी। वह राज्य स्तरीय बॉक्सिंग का खिलाड़ी था। इसके साथ ही वह अभिनय की दुनिया में मॉडलिंग से भी जुड़ा रहा है।

विज्ञापन
State level boxer murdered in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ओल्ड सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के तहत सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे एक कालोनी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वालों को टोकने पर मनचलों ने बॉक्सर को चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ बॉक्सर को आनन-फानन पीजीआई ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। बॉक्सर अभिनय की दुनिया से भी जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन


पाडा मोहल्ला का कामेश (26) सोमवार रात कालोनी में अपनी बुआ के घर खाना खाने आया था। यहां घर के पास मनचलों को एक नाबालिग लड़की से अभद्रता करते देखा। इस पर उसने उन्हें टोका तो वे कहासुनी पर उतर आए। इस दौरान कुछ लोग और वहां आ गए इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बॉक्सर झगड़े में बीच-बचाव करने उतरा तभी मनचलों ने उसे चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


खाना भी नहीं खा पाया कामेश
पीजीआई के बाहर विलाप करती परिवार की महिलाओं ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर खाना खाने गया था। मौत ने उसे पहले ही निवाला बना लिया। उसे खाना तक नहीं खाने दिया। वह कुछ देर के लिए बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं पता था कि अब वह कभी नहीं लौटेगा। कुछ देर बाद उसे चाकू लगने की सूचना मिली। पीजीआई पहुंचे तो उसके मरने की खबर मिली।

छेड़छाड़ से आहत छात्राएं गंवा चुकी हैं जान
मनचलों की छेड़छाड़ से पहले भी जानें गई हैं। शहर के बड़ा बाजार के पास कुछ साल पहले कोचिंग सेंटर पर कोचिंग लेने गई दो छात्राएं छेड़छाड़ से आहत होकर जान गंवा चुकी हैं। दोनों ने जहर निगल लिया था। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने कॉलेजों, स्कूलों व अन्य स्थानों पर पहरा लगाया। पार्कों व अन्य स्थानों से मनचलों को पकड़ा भी गया।

कालोनी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। केस की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। युवक का शव कोरोना जांच के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - बजे सिंह, प्रभारी, ओल्ड सब्जी मंडी, थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed