फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When BJP won, Congress made a record of opposition without a leader: Krishan Lal Middha

भाजपा ने जीत तो कांग्रेस ने बिना नेता के विपक्ष का रिकाॅर्ड बनाया : कृष्ण लाल मिड्ढा

Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
When BJP won, Congress made a record of opposition without a leader: Krishan Lal Middha
22सीटीके03 : विधानसभा के उप सभापति डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा को किला मोहल्ला ​में आयोजित 78वें वा
रोहतक। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा का कहना है कि भाजपा ने जहां जीत तो कांग्रेस ने विधानसभा में बिना नेता के विपक्ष का रिकाॅर्ड बना दिया है, क्योंकि कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो चुकी है। मिड्ढा शनिवार को किला मोहल्ला में आयोजित 78वें वार्षिक यज्ञ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मिड्ढा ने कहा कि संत महापुरुषों की ओर से दिए गए प्रवचनों से जीवन जीने की शैली की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक के मार्ग पर चलकर जीवन में कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों का युवाओं को आध्यात्मिक के करीब आने का भी आह्वान किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता व विपक्ष के हर विधायक को अपनी बात रखने का पूरा समय दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के अंदर लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत का रिकाॅर्ड बनाया, वहीं कांग्रेस ने भी बिना विपक्ष के नेता का रिकॉर्ड बना दिया है। जींद विधायक ने कहा कि जो पार्टी अपना नेता नहीं चुन सकती, वह प्रदेश का क्या भला करेगी। एक तरह से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मुद्दाहीन हो चुकी है। एक सवाल के जवाब में मिड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। हर शहर में एक स्मार्ट बाजार व एक स्मार्ट गली योजना को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपराध पर बेहद सख्त हैं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद कृष्ण लाल मिड्ढा ने पाहवा परिवार द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, पवन आहूजा, संजय आहूजा, पार्षद कपिल नागपाल, मनोज मक्कड़, तरुण सन्नी शर्मा, प्रतिभा सुमन, विजय आर्य, शिवा दित्ता मल नात्थी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed