फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   West Zone won the match by 232 runs

Rohtak News: वेस्ट जोन ने 232 रन से मैच जीता

Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
West Zone won the match by 232 runs
रोहतक। विजी ट्राॅफी का नॉर्थ जोन व वेस्ट जोन का मैच बुधवार को खेला गया। मुकाबला एमबीबी स्टेडियम अगरतला में खेला गया। वेस्ट जोन ने 232 रन से मैच जीता।। एमडीयू के गर्व सांगवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में एक मेडन व 11 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इस मैच में नॉर्थ जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट जोन की टीम 49.3 ओवर में 293 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्ट जोन की ओर से एसजे पटेल ने 97 व सचिन ने 102 रन बनाए। नॉर्थ जोन की ओर से अर्जुन ने 5, अजय ने 3 व एमडीयू के गर्व ने सांगवान ने एक विकेट लिया। गर्व सांगवान ने अपना पहला ही ओवर मेडन डाला व एक विकेट लिया। उसने कुल चार ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में नॉर्थ जोन की टीम 20.4 ओवर में 61 रन ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed