फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   We will solve the problem of parking in the city: Ram Avtar Valmiki

शहर में पार्किंग की समस्या का करेंगे समाधान : रामअवतार वाल्मीकि

Thu, 27 Feb 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
We will solve the problem of parking in the city: Ram Avtar Valmiki
26सीटीके43 : रोहतक के वैश्य कॉलेज रोड ​स्थित प्राचीन ​शिव मंदिर में महा​शिवरात्रि पर ​शिवलिंग प - फोटो : संवाद
रोहतक। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि का कहना है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर शहर का संपूर्ण विकास कराया जाएगा। पार्किंग की समस्या का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। वह बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

वाल्मीकि ने महाशिवरात्रि पर वैश्य संस्था के नजदीक प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करके जनसंपर्क की शुरुआत की। वार्ड-2 की नेहरू काॅलोनी में हुई जनसभा को संबोधित करने क बाद वाल्मीकि मस्तनाथ यूनिवर्सिटी पहुंचे और युवा साथियों से मुलाकात की। इसके बाद पहरावर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद खेड़ी साध और उसके नजदीक शहीद मेजर सज्जन गहलावत स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और विभिन्न वार्ड के भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहे। रामअवतार ने कहा कि मेयर बनने के बाद हर समस्या का समाधान कराएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। नई गोशालाएं बनाई जाएंगी। नगर निगम में पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष काउंटर बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed