{"_id":"67c8b7b23094e5047e05b8a3","slug":"we-can-build-a-strong-society-by-adopting-the-ideals-of-sir-chhotu-ram-rohtak-news-c-17-roh1020-611775-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर छोटू राम के आदर्शों को अपनाकर हम एक मजबूत समाज बना सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर छोटू राम के आदर्शों को अपनाकर हम एक मजबूत समाज बना सकते हैं
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार को आईएचटीएम सभागार में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। जिसका विषय रिसेंट ट्रेंड्स इन हरियाणा रूरल एंड एग्री लाइफ रहा। यह सेमिनार हरियाणा अध्ययन केंद्र, सर छोटू राम शोध पीठ, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग व लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. रघुवेंद्र तंवर ने मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम की प्रासंगिकता केवल ऐतिहासिक दृष्टि से नहीं, बल्कि समकालीन संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है। उनके आदर्शों को अपनाकर हम एक मजबूत और समान समाज की ओर बढ़ सकते हैं।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण और कृषि जीवन पर सर छोटू राम का गहरा प्रभाव है। प्रो. जेएस धनखड़ ने स्वागत भाषण दिया। हरियाणा अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. एसएस चाहर ने सेमिनार की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज के डीन व लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने आभार प्रदर्शन किया। मंच संचालन विद्यार्थी विनीता मौर्य ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव जून, प्रो. संदीप मलिक, एमडीयू के प्राध्यापक, शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।