फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterlogging near Mata Darwaza water booster, drains not cleaned for six months

Rohtak News: माता दरवाजा पानी बूस्टर के पास जलभराव, छह माह से नहीं हुई नालों की सफाई

Thu, 16 Jan 2025 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging near Mata Darwaza water booster, drains not cleaned for six months
15सीटीके05..धर्मवीर, दुकानदार। स्रोत : अमर उजाला
माता दरवाजा स्थित बूस्टर पंप के पास जलभराव होने से राहगीरों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। नाला जाम होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इससे निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जलभराव पिछले 15 से 20 दिन है। दुकानदारों को परेशानी हो रही है। वहीं, सफाई कर्मचारी नगर निगम का बता अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले छह माह से नाले की सफाई नहीं है। सारा कचरा नाले में एकत्रित हो रहा है। इसके कारण नाला जाम हो गया है और जलभराव होने से पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

---------------
जलभराव की समस्या का समाधान होना चाहिए। बारिश में जलभराव हो तो अलग बात है, लेकिन यहां बिना बारिश के ही जलभराव हो रहा है।
- सुमित, दुकानदार


जलभराव कोई एक दिन की समस्या नहीं है। यह तो हफ्तों-हफ्तों से चल रही है। नालियां जाम पड़ी हैं। रोज सुबह नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है। यहां दुकानदारी करना तो दूर की बात है, दुर्गंध से धूप सेंकना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुनील, दुकानदार

गाड़ियां छींटे मारती चलती हैं। जलभराव के कारण राहगीरों का इस सड़क से आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसके कारण दुकानदारी पर भी असर पड़ा है।
- धर्मपाल, दुकानदार।

जलभराव की जानकारी नहीं है। जानकारी के बाद ही इस संदर्भ में कोई भी जानकारी दी सकती है।
- बलविंद्र नैन, कार्यकारी अभियंता, सीवरेज, डिविजन-3, जनस्वास्थ्य विभाग।

15सीटीके05..धर्मवीर, दुकानदार। स्रोत : अमर उजाला

15सीटीके05..धर्मवीर, दुकानदार। स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed