फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water filled in the market, vegetables sold sitting on the road

Rohtak News: मंडी में भरा पानी, सड़क पर बैठकर बेची सब्जी

Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the market, vegetables sold sitting on the road
सब्जी मंडी परिसर में भरे बारिश के पानी के बीच खड़े गोवंश। संवाद
सोनीपत। मानसून की पहली बारिश के चलते सब्जी मंडी में पानी भर गया। जिसके कारण दूसरे दिन भी निकासी न होने के कारण आढ़तियों व सब्जी विक्रेताओं को सड़क पर बैठकर सब्जियां बेचनी पड़ी। मंडी में पानी भरने की सूचना मिलने के बाद पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी पहुंच गए थे। पानी निकासी करने के लिए मोटर लगाई, लेकिन एक मोटर रविवार रात को ही जल गई। इसके बाद ट्रैक्टर लगाकर पानी निकासी का प्रयास किया। लेकिन पानी की निकासी बेहतर नहीं हो सकी। अधिकारियों ने सोमवार सुबह दूसरी मोटर लगाकर पानी की निकासी शुरू कराई।
विज्ञापन

सब्जी मंडी परिसर में पानी की निकासी न होने के कारण को-ऑपरेटिव बैंक व मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट तक पानी पहुंच गया है, जिससे मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। सब्जी मंडी कामी रोड से निचले इलाके में होने से आसपास का पानी भी यहां आकर भर जाता है। इससे लोगों व कारोबारियों की समस्या बढ़ रही है। सब्जी मंडी में तीन से चार फुट तक पानी भरा हुआ है। यहां तक मंडी में को-ऑपरेटिव बैंक व मार्केट कमेटी के कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। पानी निकासी न होने के कारण सोमवार को मंडी परिसर में दुर्गंध बनी रही।
विज्ञापन

प्रधान ने लगाया पानी की निकासी में खानापूर्ति किए जाने का आरोप
सब्जी मंडी के प्रधान ललित खत्री का कहना है कि मार्केट कमेटी कार्यालय में फीस समय पर भरने के बावजूद समय पर सफाई नहीं की जाती। मंडी में दिनभर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। शिकायत के बावजूद मार्केट कमेटी कार्यालय की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर समय पर सफाई हो जाती तो मंडी में बारिश का पानी भरने की नौबत नहीं आती। पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से खानापूर्ति की जा रही है। अगर सही तरीके से मोटर चलाई पानी निकासी की जाए तो पानी मंडी परिसर में जल्दी निकल जाता। अधिकारियों की अनदेखी के कारण मंडी में हालात बदतर बने हुए हैं, जिसका खामियाजा आढ़तियों व सब्जी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ज्यादा बारिश के कारण सब्जी मंडी में पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी के लिए दो मोटरें लगा रखी है। जल्द ही पानी की निकासी करा दी जाएगी। -मनीष कुमार, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed