{"_id":"657a1a612a0d1ec0cd067525","slug":"voting-will-be-done-through-evm-tomorrow-direct-contest-between-arvind-and-surendra-rohtak-news-c-17-roh1019-314226-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कल ईवीएम से डाले जाएंगे वोट, अरविंद व सुरेंद्र के बीच सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कल ईवीएम से डाले जाएंगे वोट, अरविंद व सुरेंद्र के बीच सीधी टक्कर
विज्ञापन
कोर्ट में चुनाव को लेकर तैयार किया गया बूथ। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के 15 दिसंबर को ईवीएम के माध्यम वोट डाले जाएंगे। अरविंद श्योराण और सुरेंद्र लौरा के बीच अब सीधा मुकाबला होगा। प्रधान पद के तीसरे प्रत्याशी अनिल शर्मा ने बुधवार शाम को अपना प्रचार रोक दिया और बोले कि सुरेंद्र लौरा को जिताएंगे।
हाईकोर्ट ने सोमवार को वकील अनिल शर्मा की याचिका पर चुनाव अधिकारी को आदेश दिए थे कि वे ईवीएम से चुनाव कराने के लिए डीसी के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखें। मंगलवार को चुनाव अधिकारी, वर्तमान प्रधान लोकेंद्र फौगाट और प्रधान पद के प्रत्याशी डीसी को पत्र देकर आए थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को ईवीएम से चुनाव कराने की अनुमति दे दी। अब शुक्रवार 15 दिसंबर को जिला बार के पहली बार ईवीएम के माध्यम से वोटिंग होगी। अब तक बैलेट पेपर से ही मतदान होता रहा है। जिला बार को ईवीएम से वोट कराने पर राज्य निर्वाचन आयोग को 40 से 50 हजार रुपये देने होंगे।
पांच बूथों पर रखी जाएंगी 25 मशीन, बूथ नंबर एक रहेगा आदर्श
जिला बार की मतदाता सूची में 3249 वोट हैं, जिनकी पोलिंग के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। बूथ नंबर एक को आदर्श बूथ बनाया गया है, जहां जिला बार के सम्मानित सदस्स, आजीवन सदस्य और वे वकील वोट डालेंगे, जिनकी उम्र 40 साल से ज्यादा है।
विज्ञापन
यह रहेगी बूथों की स्थिति
बूथ कुल वोट कहां से कहां
1. 349 1 से 349 तक
2. 750 350 से 1100 तक
3. 749 1101 से 1850 तक
4. 749 1851 से 2600 तक
5. 648 2601 से 3249 तक
मैंने अपने लिए चुनाव प्रचार बंद कर दिया है। साथ ही सुरेंद्र लौरा का समर्थन करता हूं। क्योंकि हाईकोर्ट में याचिका के चलते प्रचार के लिए समय नहीं मिल सका। जब प्रचार करने साथी वकीलों के पास गया तो उन्होंने सलाह दी। इसके बाद यह निर्णय लिया है।
- अनिल शर्मा, प्रत्याशी प्रधान पद एवं याचिकाकर्ता।
10 साल से नहीं हुआ बार का ऑडिट : सुरेंद्र लौरा
प्रधान पद के प्रत्याशी सुरेंद्र लौरा ने बुधवार शाम को कैनाल रेस्ट हाउस के नजदीक पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाया कि 10 साल से बार का ऑडिट नहीं हुआ। प्रधान बनते ही ऑडिट करवाकर पूरा ब्योरा हाउस के सामने रखेंगे। हाउस जो निर्णय लेगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। बार में न तो शौचालय है और न ही बार और बेंच के बीच तालमेल। वकीलों के लिए पार्किंग तक की सुविधा नहीं है। पीने के पानी तक की दिक्कत है। बार में केवल राजनीति हुई है। अब तक चैंबर पूरे नहीं हुए। प्रधान बनते ही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में सुरेंद्र लौरा ने कहा कि पहले बैलेट पेपर का दुरुपयोग होता था, लेकिन अब की बार ईवीएम से चुनाव होंगे। सरकारी आईडी देखकर मतदान किया जाए, यह मांग की गई है।
पूरा ऑडिट हुआ, तथ्यों के साथ कर रहा हूं, धांधली का आरोप गलत : लोकेंद्र फौगाट
जिला बार के मौजूदा प्रधान लोकेंद्र फौगाट का कहना है कि विपक्ष की तरफ से जो आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद हैं, जिनका एक भी सबूत नहीं है। जिला बार का विकास तेजी से हुआ है। वकील व आमजन के लिए पानी व शौचालयों की पूरी सुविधा है। लाइब्रेरी को दोबारा से नया भी बनवाया गया है, जिसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन पुस्तकें अपडेट की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि तथ्य आधारित बात कर रहे हैं। पार्किंग व्यवस्था को भी वन-वे में तब्दील कर काफी हद तक जाम की परेशानी को दूर किया गया है। हर तरफ बार में वकीलों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं और फ्री वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध है। बार का लेखा-जोखा भी हाउस की मीटिंग में रखा गया है व उसको ऑडिट भी करवा रखा है। उन्होंने कहा कि जहां तक चुनाव में धांधली की तो विपक्ष इस मुद्दे पर गलत राजनीति करता आया है। चुनाव हमेशा से ही निष्पक्ष तरीके से करवाए गए हैं। ईवीएम से चुनाव कराने के फैसले का वे समर्थन करते हैं।