फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Violence of youths in Subhash Nagar, glasses of eight cars

सुभाष नगर में युवकों का उत्पात, आठ कारों के शीशे

Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Violence of youths in Subhash Nagar, glasses of eight cars
रोहतक। शहर के सुभाष नगर में रविवार तड़के तीन व साढ़े तीन बजे के बीच में युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। न केवल आठ से ज्यादा कारों के शीशे तोड़ दिए, बल्कि पार्क में लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के नीचे छह माह पहले सवा लाख में लगवाई गई फ्लैश लाइट भी क्षतिग्रस्त कर दी। सीसीटीवी कैमरे में कैद दो युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया है। वार्ड की महिला पार्षद के पति ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रोहतक-गोहाना रेलवे लाइन के साथ लगता सुभाष नगर शहर के पॉश इलाकों में से एक है। रविवार सुबह जब सुभाष नगर के लोग उठे तो गलियों में जगह-जगह घर के बाहर खड़ी कारों के शीशे टूटे मिले। रेलवे लाइन के नजदीक स्थित चर्च के पास, कैलाश पार्क, शिव मंदिर व आसपास के एरिया में घुसकर युवक कारों के शीशे तोड़ते गए। साथ ही पार्क के अंदर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के लिए लगाई गई एक दर्जन फ्लैश लाइट भी ईंट मारकर तोड़ दी गई। इसमें राजकुमार शर्मा की तीन, मनीष, विक्की परुथी, अशोक चावला, प्रिंस सिक्का, राजीव जुनेजा की भी कार के शीशे तोड़े गए।
विज्ञापन

छह माह पहले सवा लाख में लगी थी लाइट
महिला पार्षद के पति एवं पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने बताया कि छह माह पहले ही नगर निगम से पार्क के अंदर नेताजी की प्रतिमा के चारों तरफ सवा लाख की लागत से फ्लैश लाइट लगवाई गई थी। इसके अलावा सुभाष नगर में जिनकी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं, उनमें गहरा रोष है। पुलिस सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेखौफ दिखे युवक, गश्त बढ़ाई जाए
समाजसेवी एवं रक्तदाता सुंदर जेटली का कहना है कि तड़के के समय लोग गहरी नींद में सोते हैं। पार्किंग के अभाव में लोगों को मजबूरी में कारों को घरों के बाहर खड़ा करना पड़ता है। पुलिस सुभाष नगर में गश्त बढ़ाए, ताकि दोबारा ऐसी हिम्मत कोई न कर सके।
वर्जन-
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है। उसके आधार पर छानबीन कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। कुछ युवकों से पूछताछ की गई है।
- कपिल कुमार, चौकी प्रभारी मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed