फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vinesh Phogat was honoured with gold medal in Rohtak, Sarv Khap honoured her with a medal made of pure gold

Rohtak: विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल से हुआ भव्य सम्मान, सर्व खाप ने पहनाया शुद्ध सोने से बना पदक

Sun, 25 Aug 2024 03:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 25 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

विनेश को विशेष रूप से तैयार की गई मोती जड़ी कंठी में पांच तोले शुद्ध सोने से बने पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक खापों के प्रतिनिधियों ने उन्हें प्रदान किया, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश की खापों के प्रमुख शामिल थे।

विज्ञापन
Vinesh Phogat was honoured with gold medal in Rohtak, Sarv Khap honoured her with a medal made of pure gold
पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : संवाद

विस्तार

ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाने वाली पहलवान विनेश फोगाट का रविवार को रोहतक के अस्थल बोहर स्थित नांदल भवन में सर्व खाप महापंचायत द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर विनेश को शुद्ध सोने से बना पदक पहनाया गया और खाप प्रमुखों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस सम्मान समारोह का आयोजन विनेश के जन्मदिन के अवसर पर किया गया, जिसमें उनका जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विनेश को विशेष रूप से तैयार की गई मोती जड़ी कंठी में पांच तोले शुद्ध सोने से बने पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक खापों के प्रतिनिधियों ने उन्हें प्रदान किया, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश की खापों के प्रमुख शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समारोह की तैयारियां शनिवार देर शाम तक नांदल भवन में चलती रहीं, जहां पंडाल और मंच की सजावट के लिए समाज के लोग और श्रमिक दिनभर जुटे रहे। रविवार की सुबह 10 बजे हवन के साथ इस विशेष दिन की शुरुआत हुई, जिसके बाद विनेश का सम्मान और उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इसके लिए 30 किलो का केक भी तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed