फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers protested against private bus operators

Rohtak News: निजी बस संचालकों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Nov 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 07 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against private bus operators
फोटो 02 गांव में बस संचालकों का विरोध जताते खरकड़ा के ग्रामीण फोटो स्रोत ग्रामीण
महम। गांव खरकड़ा के ग्रामीणों ने निजी बस संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने निजी बसों में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देने पर नाराजगी जताई। इसमें बस पास को मान्यता नहीं देना मुख्य रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण बलजीत, चंदा धारे, बल्ला, जयवीर आदि ने बताया कि निजी बस संचालक सरकार की तरफ से जारी किए गए बस पास भी मान्य नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में काफी लोग कैंसर व अन्य बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से उनको बस पास की सुविधा दी गई है लेकिन निजी बस संचालक न तो पास को मान्य करते हैं और न ही बसों को गांव के अंदर से लेकर आते हैं। कई बार तो गांव की सवारियों को भी बैठाने से परहेज करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि निजी बस संचालकों की हरियाणा रोडवेज जीएम सहित मुख्यमंत्री को शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed