फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers' participation in development works

विकास कार्यों में होगी ग्रामीणों की भागीदारी

Fri, 03 Sep 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers' participation in development works
प्रदेश में विकास कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर विकास कार्यों संबंधी प्रस्ताव सरकार को सीधे दिए जा सकते हैं। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों के साथ-साथ शिकायतें भी दी जा सकती हैं। लेकिन वही आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास परिवार पहचान पत्र होगा। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों को विकास कार्यों से जुड़ी कोई शिकायत है या कोई सुझाव देना है तो उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने लैपटॉप, मोबाइल पर ही ग्राम दर्शन पोर्टल खोलकर यह काम कर सकते हैं। सीएम मनोहर लाल ने 23 जुलाई को यह पोर्टल शुरू किया था। ताकि गांवों के विकास में वहां के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों के सुझाव के आधार पर ही भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कार्यों की प्राथमिकताएं तय करेंगे। ताकि ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायतों और सुझावों का निवारण पहल के आधार पर किया जा सके।
विज्ञापन

सीएम विंडो से लिंक होंगी शिकायतें
उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों को सीएम विंडो के साथ लिंक किया जाएगा, ताकि दोहराव न हो। पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थायी निवास के गांव, जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज है, के संबंध में ही शिकायत या सुझाव दे सकेगा। लोगों की शिकायतें और सुझाव सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों, विधायकों और सांसदों को दिखेंगे। सभी जन-प्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखेंगे। जिन्हें वे संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

एसएमएस से पता चलेगा स्टेटस
उपायुक्त ने कहा कि पोर्टल पर सुझाव या शिकायत दर्ज करते ही एक आईडी जेनरेट होगी, जो आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। साथ ही उसे समय-समय पर कार्रवाई का अपडेट भी एसएमएस के जरिये मिलता रहेगा। पोर्टल पर न्यूनतम 50 अक्षरों में शिकायत दी जा सकती है। लोग फोटो अपलोड करके भी अपने सुझाव या समस्या सरकार के सामने रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed