फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers, frustrated by unscheduled power cuts, blocked the road at Makrauli toll plaza.

Rohtak News: अघोषित बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने मकड़ौली टोल पर लगाया जाम

Sat, 18 Jul 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers, frustrated by unscheduled power cuts, blocked the road at Makrauli toll plaza.
41-रोहतक के मकड़ौली टोल पर बिजली की समस्या से परेशान होकर जाम लगाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में अघोषित बिजली कटों ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली निगम को लगातार लोड कम करने के लिए एलआर (लोड रिस्ट्रिक्शन) कट लगाने पड़ रहे हैं। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार देर रात मकड़ौली टोल पर जाम लगा दिया और भगवतीपुर बिजली घर का घेराव भी किया।
मकड़ौली गांव के ग्रामीणों ने वीरवार देर रात करीब 12:30 बजे मकड़ौली टोल पर जाम लगाया। जाम के कारण टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज ने ग्रामीणों को समझाया और बिजली निगम अधिकारियों से बात कर बिजली चालू करवाई। ग्रामीण निपुण बजाड़ ने बताया कि गांव में कई दिनों से बिजली की दिक्कत है। प्रशासनिक अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और फोन का जवाब भी नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-10 मिनट बिजली आपूर्ति के बाद 45 मिनट का लगता है कट
गांव टिटौली में भी बिजली न होने से ग्रामीण आधी रात के बाद भगवतीपुर के बिजली घर पहुंचे। उन्होंने घेराव करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने शिकायत की कि 10 मिनट बिजली देने के बाद 45 मिनट का कट लगता है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
----------
सीजन में पहली बार 1.6 करोड़ यूनिट खपत दर्ज
बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रामिंद्र मलिक का कहना है कि बिजली खपत लगातार बढ़ रही है। इस सीजन में पहली बार 16 जुलाई को 1 करोड़ 6 लाख यूनिट खपत दर्ज की गई। इस दौरान बिजली निगम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एलआर कट लगाए। शहरी फीडरों पर रात 9:33 बजे, 12:30 बजे और 04:45 बजे 30-30 मिनट के तीन कट लगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक कट
ग्रामीण क्षेत्रों के फीडरों पर पांच बार बिजली बंद की गई। ये कट रात 8:37 बजे, 10:40 बजे, 01:05 बजे, 02:18 बजे और 3:58 बजे लगाए गए। प्रत्येक कट 45-45 मिनट का था। इन अघोषित कटों से ग्रामीण इलाकों में लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed