फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers are building a dam around Bhaini Surjan to save it from floods

Rohtak News: बाढ़ से भैणी सुरजन को बचाने के लिए चारों ओर बंधा बना रहे ग्रामीण

Sun, 31 Aug 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers are building a dam around Bhaini Surjan to save it from floods
30 खेतों से मशीन व ट्रैक्टरों से मिट्टी लाने में जुटे भैणी सुरजन के ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक/महम/कलानौर। बारिश के बाद जलभराव लोगों की परेशानी बन गया है। जिले में 30 हजार एकड़ से अधिक भूमि जलमग्न हो गई है। जलभराव के कारण खेतों में खड़ी खरीफ सीजन की फसल भी प्रभावित होने से किसान आहत हैं।
बारिश व सैमाण की ओर से आने वाले पानी ने भैणी सुरजन के ग्रामीणों की नींद उड़ाई हुई है। पानी गांव के चारों ओर फैल गया है। इससे घरों को सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीण गांव के चारों ओर बांध बना रहे हैं।
विज्ञापन

सरपंच काजल ने बताया कि ग्रामीण एकजुट होकर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बंधा लगाने में जुटे हुए हैं। भैणी सुरजन में मुनादी कराई गई थी। इसके बाद सुबह ग्रामीणों ने गांव की चौपाल में आपातकालीन बैठक का आयोजन किया। इसमें गांव के चारों ओर बंधा बनाने, सैमाण का पानी रोकने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मबीर बड़ाली, संजीत, दीपक, कृष्ण का कहना है कि गांव के चारों ओर बांध बनाने के लिए मशीन मंगवाई गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में खेतों से मिट्टी लाई जा रही है। इससे गांव के चारों ओर बांध तैयार किया जा रहा है। खेतों का पानी निकालने के लिए ग्रामीण बार-बार विभाग से बड़ी मोटर लगाने की मांग कर रहे हैं। अब तक विभाग ने बड़ी मोटर उपलब्ध नहीं कराई है। इधर, प्रशासन पानी निकालने का रास्ता तलाश रहा है।
विभाग के जेई जयदीप राठी का कहना है कि फिलहाल जिस माइनर से वापस नहर में पानी डाला जा रहा है, उसकी क्षमता सीधा पानी चलने के लिए 15 क्यूसेक की है। नहर की तरफ पानी ले जाया जा रहा है। इसमें 13 क्यूसेक पानी चल रहा है। इसी में बड़ी मोटर लगा दी तो माइनर टूटने का खतरा बन सकता है। पानी निकालने के लिए ड्रेन खोदे जाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जिन किसानों के खेतों से ड्रेन खोदी जाएगी, उनकी सहमति जरूरी है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

इधर, कलानौर इलाके के गांव में जलभराव से कई गांव प्रभावित हैं। इसमें कलानौर, पटवापुर, मसूदपुर, पिलाना की 1500 एकड़ भूमि प्रभावित हैं। इससे ग्रामीण आहत हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है।

30  खेतों से मशीन व ट्रैक्टरों से मिट्टी लाने में जुटे भैणी सुरजन के ग्रामीण। संवाद

30 खेतों से मशीन व ट्रैक्टरों से मिट्टी लाने में जुटे भैणी सुरजन के ग्रामीण। संवाद

30  खेतों से मशीन व ट्रैक्टरों से मिट्टी लाने में जुटे भैणी सुरजन के ग्रामीण। संवाद

30 खेतों से मशीन व ट्रैक्टरों से मिट्टी लाने में जुटे भैणी सुरजन के ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed