फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vijay Nagar massacre: Court reserves its verdict

विजय नगर हत्याकांड : अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

Thu, 09 Sep 2021 03:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
Vijay Nagar massacre: Court reserves its verdict
विजय नगर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू मलिक से मुलाकात के मामले में अदालत ने बुधवार को अगले दिन के लिए फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत ही जेल में अभिषेक से उसके वकील की मुलाकात के मामले में दिन और समय तय करेगी।
विज्ञापन

27 अगस्त को विजय नगर में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मारी गई। मकान मालिक एवं प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली व सास रोशनी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि बबलू की बेटी नेहा ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने बबलू मलिक के 20 वर्षीय बेटे अभिषेक उर्फ मोनू मलिक को गिरफ्तार किया था। पांच दिन के रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। उसके वकील मोहित वर्मा ने सेशन कोर्ट में अर्जी दायर करके आरोपी से मुलाकात की मांग की थी। बुधवार को कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगले दिन के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed