फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vicky murder accused arrested after seven months

विक्की हत्याकांड का आरोपी सात माह बाद गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vicky murder accused arrested after seven months
रोहतक। बलियाना गांव के विकास उर्फ विक्की हत्याकांड में फरार झज्जर जिले के गांव दुबलधन माजरा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आईएमटी थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि छह फरवरी 2021 को बलियाना गांव में विकास उर्फ विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्की के भाई अमित ने आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया था। अमित का कहना था कि वारदात के दिन सुबह करीब सवा 10 बजे विक्की अपने कार्यालय में दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था। उसी समय हमलावर आए और विक्की पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। विक्की की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वारदात में दिनेश नाम का युवक भी गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस 12 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब दुबलधन माजरा निवासी प्रदीप को काबू किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्की पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed