{"_id":"64af14b34edafb0a8e02ae04","slug":"vice-chancellor-visited-the-examination-center-in-supwa-rohtak-news-c-17-roh1020-198601-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपवा में कुलपति ने परीक्षा केंद्र का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपवा में कुलपति ने परीक्षा केंद्र का किया दौरा
विज्ञापन
रोहतक। शहर के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी बीच दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्टस् (सुपवा) में स्नातक कोर्साें लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस दौरान कुलपति गजेंद्र चौहान ने विश्वविद्यालय में वर्तमान में चल रहे स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए वास्तुकला संकाय में परीक्षा केंद्र का दौरा किया। इसमें विभिन्न जिलों व प्रदेशों से विद्यार्थियों ने फिल्म एंड टीवी, दृश्य कला व डिजाइन के संकायों के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आवेदन किए हैं। विश्वविद्यालय में 13 जुलाई तक जारी रहेंगी। कुलपति ने व्यवस्था का अवलोकन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके साथ परीक्षा नियंत्रक वीपी नंदल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
यह रहेगा प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल
विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं दो हिस्सों में विभाजित की गई हैं, पहले भाग में 100 अंक (30% वेटेज) वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा और दूसरे भाग में संबंधित संकाय में कौशल परीक्षा (70% वेटेज) आयोजित होगी। परीक्षा का परिणाम 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। काउंसलिंग और प्रवेश शुल्क जमा प्रक्रिया 25 से 27 जुलाई के बीच होगी। स्नात्कोत्तर, प्रमाण पत्र, डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। नए विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा।