फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Verification work completed, now waiting for merit

वेरिफिकेशन का काम पूरा, अब मेरिट का इंतजार

Sat, 30 Oct 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Verification work completed, now waiting for merit
कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के फॉर्म और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। उच्च शिक्षा निदेशालय दो नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी करेगा। जिले के तमाम कॉलेजों ने निदेशालय को ई-मेल कर अपील की थी कि मेरिट जारी करने की तिथि आगे बढ़ा दी जाए क्योंकि त्योहारी सीजन है। कॉलेजों में एक से सात नवंबर तक छुट्टियां हैं। इसलिए मेरिट लिस्ट सात नवंबर के बाद जारी की जाए। लेकिन निदेशालय की ओर से अब तक नया शेड्यूल नहीं आया है। ऐसे में स्पष्ट है कि मेरिट लिस्ट दो नवंबर को ही जारी होगी।
विज्ञापन

एमडीयू ने जारी किया परिणाम
एमडीयू ने जुलाई, अगस्त 2021 में आयोजित एम फार्मेसी- ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स, इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्युटिकल कैमिस्ट्री, फार्माकोगनोसी, फार्माकोलॉजी के दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, एम फार्मेसी-ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स और फार्माकोगनोसी के प्रथम सेमेस्टर की री-अपीयर, बीटीएम के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, एमटेक तथा एमटेक-सीबीसीए के तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परिणाम एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों का किया स्वागत
एमडीयू में गणित विभाग ने एमएससी के फ्रेशर्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभाग की गतिविधियों के बारे में बताया। साथ ही नियम, शैक्षणिक, साहित्यिक व खेलकूद गतिविधियों, परीक्षा प्रणाली, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन आदि मुद्दों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमफिल वालों को मिला मर्सी चांस
एमडीयू में एमफिल के विद्यार्थी जिनकी तय समय में डिग्री डिजटेंशन जमा न होने के कारण पूरी नहीं हो सकी है और उन्होंने मर्सी चांस के लिए आवेदन किया है, उन्हें मौका दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी अब डिग्री पूरी करने के लिए 31 मार्च 2022 तक संबंधित विभाग के माध्यम से परीक्षा सदन की गोपनीय शाखा में डिजटेंशन जमा करवा सकते हैं।

एएमवीए ने गैर शिक्षक संघ को बताईं छात्रों की समस्याएं
डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन (एएमवीए) ने गैर शिक्षक संघ के प्रधान रणधीर कटारिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संस्था के प्रधान विक्रम डूमोलिया ने कहा कि कर्मियों की एक माह से ज्यादा चली हड़ताल के कारण विद्यार्थियों का काम काफी प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का रिजल्ट लेट हो गया, समय अवधि निकलने के कारण विद्यार्थी री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। डीएमसी की त्रुटि, पीएचडी की रजिस्ट्रेशन समेत कई समस्याएं आई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान छात्र संगठनों ने उनकी हर तरह से हिमायत की थी। इसलिए अब कर्मचारी भी मुसीबत में फंसे छात्रों की मदद करें। गैर शिक्षक संघ कुलपति और अन्य अधिकारियों से बात कर विद्यार्थियों और समय दिलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed