{"_id":"62a38ae3b274e42b304abf40","slug":"verdict-will-not-spend-more-than-10-thousand-nor-will-the-debris-of-the-first-floor-rohtakcity-news-rtk6491986196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला : 10 हजार से अधिक खर्च नहीं देंगे, न पहली मंजिल का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला : 10 हजार से अधिक खर्च नहीं देंगे, न पहली मंजिल का मलबा
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड पर बन रही दुकानों का लेंटर दो फीट ऊंचा डालने के खर्च का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिसार रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान श्यामलाल सचदेवा शुक्रवार की दोपहर में निगम पहुंचे मगर भू-अधिकारी तिलकराज ने उनसे बात नहीं की। इसके बाद प्रधान ने कहा कि दुकानदार 21 अथवा 19 हजार रुपये नहीं देंगे। 10 हजार रुपये से ज्यादा का खर्च नहीं है। दुकानदार दो फीट का निर्माण खुद करवा लेंगे। अब जब तक फैसला नहीं होगा तब तक दुकान खाली नहीं होंगी।
मुख्यमंत्री ने तीन मई 2018 में हिसार रोड के चौड़ीकरण की घोषणा की मगर अभी तक अधिकारियों की ढिलाई से घोषणा पूरी नहीं हो सकी है। चौड़ीकरण की जद में आ रही हिसार रोड की 73 को पास में बनाने को लेकर कोई न कोई पेंच फंसता आ रहा है। जिसकी वजह से दुकानों का निर्माण भी पूरा नहीं हो पा रहा है। करीब डेढ़ माह पहले दुकानदारों ने दुकान का लेंटर 10 फीट पर बनाने और सड़क से ढाई फुट की ऊंचाई होने का विरोध किया। दुकानदारों का कहना था कि 10 के बजाय 12 फीट पर लेंटर डाला जाए। दुकानों को सड़क से करीब तीन फीट ऊंचाई पर बनाया जाए ताकि बारिश में जलभराव नहीं हो। यह शर्त निगम के अधिकारियों ने मांग ली, अब निगम दो फीट ऊंचा लेंटर डालने का खर्च बड़े दुकानदारों से 21 हजार और छोटे दुकानदारों से 19 हजार रुपये मांग रहा है। यही नहीं, पहली मंजिल का मलबा भी ठेकेदार को दे रहा है, जिसका दुकानदारों ने विरोध किया है।
वर्जन-
हिसार रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान मुझसे नहीं साहब (निगमायुक्त) से मिलने आए थे। उनके मामले में साहब ही फैसला करेंगे। वहीं हमारे सुप्रीमो हैं। रही बात मेरे से बात करने की, तो कोई भी आए स्वागत है।
विज्ञापन
- तिलकराज, भू-अधिकारी नगर निगम