{"_id":"63ecd4030372459132042aed","slug":"verdict-likely-to-come-tomorrow-in-bomb-blasts-case-rohtak-news-c-17-1-67517-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बम धमाकों के मामले में कल फैसला आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: बम धमाकों के मामले में कल फैसला आने की संभावना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर में 1997 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के केस की बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी, क्योंकि एडीजे राजकुमार यादव दो दिन के अवकाश पर हैं। अब 17 फरवरी को केस में फैसला आने की संभावना है। बचाव पक्ष के वकील विनित वर्मा ने यह जानकारी दी।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक 1997 में शहर की पुरानी सब्जी मंडी और किला रोड बाजार में बम धमाके हुए थे। केस में 2013 में नेपाल बाॅर्डर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान से आए गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को गिरफ्तार किया था। तभी से आरोपी के खिलाफ जिला अदालत में केस चल रहा है। 10 साल तक गवाही की प्रक्रिया चली। अब केस में फाइनल फैसला आने की उम्मीद है। दूसरे केसों के चलते टुंडा पहले ही यूपी की डासना जेल और अब राजस्थान की सेंट्रल जेल अजमेर में बंद है। केस में गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों पक्षों में बहस भी हो चुकी है। अब फैसले का इंतजार किया जा रहा है।