फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vehicles without fastag will not get discount on up-down slip

बिना फास्टैग वाले वाहनों को नहीं मिलेगी अप-डाउन की पर्ची पर छूट

Thu, 16 Jan 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicles without fastag will not get discount on up-down slip
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने वाहनों पर फास्टैग की संख्या को बढ़ाने के लिए अब कैश वाहनों के लिए अप-डाउन पर मिलने वाली छूट को बंद करने का फैसला लिया है। यह सुविधा केवल फास्टैग यूजर के लिए ही चालू रहेगी। सीजीएम विरेंद्र शेखावत ने बताया कि अप-डाउन पर छूट के साथ-साथ बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों के मंथली पास बनाने भी वीरवार से बंद कर दिए जाएंगे। उधर, चंडीगढ़ रीजन ऑफिस के अंतर्गत आने वाले चार टोल प्लाजा समेत देश के 65 टोल प्लाजा को छोड़कर अन्य सभी पर अप डाउन की एक-एक कैश लाइन बुधवार से लागू कर दी गई है। 65 टोल प्लाजा को 25 प्रतिशत लाइनों को कैश लाइन बनाने की छूट दी गई है।
विज्ञापन

मकड़ौली टोल प्लाजा सीजीएम विरेंद्र शेखावत ने बताया कि 25 प्रतिशत कैश लाइन रखने की छूट घरौंडा, पानीपत, चंडी मंदिर और शंभू टोल (निजामपुर) प्लाजा पर दी गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ रीजन ऑफिस के अंतर्गत आने वाले अन्य सभी टोल प्लाजा पर एक ही कैश लाइन रखी जाएगी। यह छूट 30 दिनों के लिए दी गई है। छूट का कारण इन टोल प्लाजा पर लेन कम और वाहन अधिक गुजरना है। शंभू टोल पर कुल 13 लाइन है और कैश वाले वाहन अधिक गुजरते हैं और वाहनों की संख्या लाइन के हिसाब से अधिक है। वहीं पिंजौर से पहले चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर दिन में 30 हजार के करीब वाहन गुजरते हैं, गुजरने का एरिया भी कम है। एलएनटी पानीपत टोल पर भी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण 25 प्रतिशत कैश लेन की सुविधा को जारी रखा गया है। इसके अलावा एनएच 44 पर घरौंडा टोल पर भी 25 प्रतिशत कैश लेन जारी रखी जाएगी। यह छूट तीस दिन के लिए दी गई है। कैश लाइन से फास्टैग वाले वाहन भी क्रॉस कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार समझे छूट का गणित :
पहले कैश लाइन से अगर कोई वाहन चालक 24 घंटे के अंदर अप-डाउन करना चाहता है तो उसे वापस आते समय 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी। यानि किसी टोल की पर्ची 100 रुपये की है तो वह अपडाउन की पर्ची 200 की बजाय 150 में ले सकता था, लेकिन अब यह सुविधा केवल फास्टैग यूजर के लिए ही चालू रहेगी। बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर वापस आता है तो कटेगा आधा टोल
काफी वाहन चालकों को संशय रहता है फास्टैग यूजर दोनों साइड की पर्ची कैसे कटवाए। इसके बारे में सीजीएम विरेंद्र शेखावत ने बताया कि फास्टैग यूजर अगर एक टोल से 24 घंटे के अंदर वापस गुजरता है तो उसका टोल ऑटोमैटिक आधा कटेगा। उसे इसके लिए कोई अगल से पर्ची कटवाने की जरूरत नहीं है। अगर 24 घंटे से एक भी मिनट देरी से आता है तो टैक्स पूरा काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed