फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vehicles on the road, parking arrangements are out of order

Rohtak News: वाहन सड़क की पटरी पर, पार्किंग व्यवस्था बेपटरी

Fri, 07 Nov 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 07 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicles on the road, parking arrangements are out of order
13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद
रोहतक। शहर की पार्किंग व्यवस्था पटरी से उतरी चुकी है। एक नहीं बल्कि ज्यादातर जगहों पर वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं। इससे न केवल सड़कें तंग हो रही हैं बल्कि वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। हालांकि, गत माह निगम ने पार्किंग की आठ जगह चिह्नित की थी लेकिन सफाई नहीं होने के कारण वहां पर पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के पास महाराजा अग्रसेन पार्किंग बनाई गई है लेकिन वह भी ओवरलोड है। भगत सिंह पार्किंग न तो शुरू हो पाई और न ही यहां सफाई के इंतजाम हैं। वाहन चालकों ने बताया कि यहां पर गंदगी की भरमार है। पार्किंग स्थल पर रेहड़ी व अन्य सामान भी रखा हुआ है।
विज्ञापन


वाहन पार्किंग शहर की सबसे बड़ी समस्या है। शहर में वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है कि उसको देखते हुए यहां 8 से 10 जगह पर पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए। अगर पार्किंग की अधिक व्यवस्था होगी तभी सड़कें खुली नजर आएंगी। -मोहित, चमनपुरा निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किला रोड के पास करोड़ों रुपये की लागत से भगत सिंह पार्किंग बनी हुई है लेकिन इसकी सुविधा वाहन चालकों को नहीं मिल रही है। यहां गंदगी फैली हुई है। इसकी रोजाना सफाई भी नहीं की जाती है। यहां सफाई कराकर पार्किंग की सुविधा देनी चाहिए। -विनेश, वाहन चालक।


बाजारों

में महिलाएं और दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी भी वाहन लेकर आते हैं लेकिन उनको खड़े करने की समस्या आती है। पार्किंग की सुविधा बाजारों के आसपास ही होनी चाहिए। भगत सिंह पार्किंग जल्द शुरू होनी चाहिए। -सोनिया, कर्मचारी।

भगत
सिंह पार्किंग को जल्द शुरू करवाने की मांग की गई है ताकि दुकानदार और ग्राहक यहां वाहन पार्क कर सकें। शहर को भी जाममुक्त किया जा सके। -जगदीश ढींगड़ा, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन।

हुडा कॉम्प्लेक्स पार्किंग में लगेगा समय
शहर के हुडा कॉम्प्लेक्स पार्किंग स्थल को तैयार होने में अभी काफी समय लगेगा। इस पार्किंग स्थल के मार्च 2026 तक तैयार होने का अनुमान है। वहीं, पुराना स्कूल मैदान में सफाई का अभाव है जिसके चलते वाहन चालक यहां कम जा रहे हैं।

शहर
में महाराजा अग्रसेन पार्किंग बनी हुई है। भगत सिंह पार्किंग अभी शुरू नहीं हुई है जिसके लिए नगर निगम को कहा गया है। पुराना बस स्टैंड के पास और पुराना सरकारी स्कूल मैदान में जगह तय की गई है। लोगों को सड़क पर वाहन खड़े करने के बजाय पार्किंग स्थल पर ही ले जाना चाहिए। -जसबीर मलिक, निरीक्षक, यातायात पुलिस।


किला
रोड स्थित भगत सिंह पार्किंग को शुरू कराया जाएगा। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। कुछ समय बाद ही लोगों को यहां वाहन खड़े करने की सुविधा मिलने लगेगी। -डॉ. आनंद शर्मा, नगर निगम आयुक्त।

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

13-शहर में किला रोड पर खड़े वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed