फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vegetable prices rise as the weather changes

Rohtak News: मौसम बदलते ही सब्जियों के दामों में आया उछाल

Wed, 29 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 29 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise as the weather changes
29जेएनडी13 : ​किरण - फोटो : प्रशासन
जींद। मौसम में हल्की ठंडक शुरू होते ही सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आ गया है। एक सप्ताह से हरी सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, भिंड़ी, टिंड़ा और पत्ता गोभी के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलने और ठंड की शुरुआत के चलते फिलहाल सब्जियों की आपूर्ति घट गई है। कई हरी सब्जियां खेतों में तैयार नहीं हुई हैं जबकि पुरानी फसल अब खत्म हो चुकी है। इस बीच, दूर-दराज के इलाकों से आने वाली सब्जियों पर परिवहन खर्च भी बढ़ गया है जिससे खुदरा बाजार में दाम और ऊपर चले गए हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलने का यह वक्त हर साल ऐसा ही होता है। नई फसल तैयार होने में अभी कम से कम दो हफ्ते का समय लगेगा। जब तक नई आवक नहीं बढ़ती, तब तक दाम ऐसे ही ऊंचे बने रहेंगे। दुकानदार बताते हैं कि लोग अब टमाटर या मटर जैसी महंगी सब्जियों की जगह लौकी और पत्तागोभी जैसी सस्ती सब्जियां ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और नई सब्जियों की आवक शुरू होगी। वैसे-वैसे दामों में कमी आने की संभावना है। फिलहाल अगले 10-15 दिनों तक बाजार में महंगाई बनी रह सकती है। इस बढ़ती महंगाई ने जहां गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है वहीं उपभोक्ता अब मौसम स्थिर होने और नई सब्जियों की भरपूर आवक का इंतजार कर रहे हैं।

सब्जी पहले भाव अब
पत्ता गोभी 50 70
शिमला मिर्च 30 80
भिंड़ी 40 120
टिंड़ा 35 60
बॉक्स

रोजाना की जरूरत की सब्जियां खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। पहले जहां 200 रुपये में दो दिन की सब्जियां आ जाती थीं, अब उतने में एक दिन की भी नहीं आती। उन्होंने बताया कि बच्चे घीया, तुरई और सीताफल जैसी सब्जियां तो खाते भी नहीं है।-किरण, शहरवासी

बॉक्स
सब्जियों के दाम बढ़ने से रसाेई पर असर पड़ा है। लोगों काे अब महंगे भाव की सब्जियां खरीदनी पड़ेगी। इससे लोगों की जेब ढीली होगी। -अंजू, शहरवासी

29जेएनडी13 : किरण

29जेएनडी13 : किरण- फोटो : प्रशासन

29जेएनडी13 : किरण

29जेएनडी13 : किरण- फोटो : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed