फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   VB-Jiramji's aim is to bring laborers and farmers into the mainstream of the country: Barala

मजदूरों व किसानों को देश की मुख्यधारा में लाना है वीबी-जीरामजी का उद्देश्य : बराला

Fri, 09 Jan 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
VB-Jiramji's aim is to bring laborers and farmers into the mainstream of the country: Barala
13..भाजपा कार्यालय मंगल कमल में पत्रकारों से बात करते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला साथ है जिला अध
रोहतक। वीबी-जीरामजी योजना केंद्र सरकार की क्रांतिकारी योजना है। पीएम का लक्ष्य आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक देश के विकसित राष्ट्र के रूप में उभारने का है। वीबी-जीरामजी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों, किसानों को देश की मुख्यधारा में लाना है। इससे वह भी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकेंगे। यह कहना है राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला का। वह शुक्रवार दोपहर को पार्टी कार्यालय मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी योजना का नाम बदले तो सही, भाजपा नाम बदले तो गलत। कांग्रेस पार्टी सिर्फ लोगों को भ्रम में डालती व गुमराह करती है। कांग्रेस के लोग केवल इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के नाम पर योजनाओं के नाम रख रही है। कांग्रेस सिर्फ महात्मा गांधी के नाम का उपयोग कर रही है। महात्मा गांधी के नाम से गांधी शब्द भी चुरा लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की ठेकेदारी लेने का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है। महात्मा गांधी पूरे देश के हैं। कांग्रेस ने मनमोहन सरकार में 10 साल में लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। भाजपा ने 10 वर्षों में इस योजना पर ढाई गुणा रुपये खर्च किए हैं। हमारी नीयत साफ है। हमारा लक्ष्य रोजगार देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, जिला प्रभारी सत्येंद्र परमार, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed