फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaccination drive launched to save livestock

Rohtak News: पशुधन बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू

Fri, 15 May 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Vaccination drive launched to save livestock
पशु को टीका लगाते हुए
सांपला। जिले के दुधारू पशुओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह टीका पशुओं को मुंहखुर और गलघोंटू जैसी घातक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करेगा। विभाग लक्ष्य 11 जून तक सभी पशुओं को सुरक्षित करना है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान को डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। जब विभाग की टीम पशुओं को टीका लगाएगी, तो पशुपालक के पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को कर्मचारी के साथ साझा करने के बाद टीकाकरण का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ पशु डॉक्टर धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि गलघोंटू एक संक्रामक और जानलेवा बीमारी है जो अक्सर मानसून से पहले दस्तक देती है। विभाग की ओर से 4 माह से अधिक आयु के सभी गाय और भैंसों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन


पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की टैगिंग करवाएं और टीकाकरण के समय प्राप्त ओटीपी को केवल अधिकृत कर्मचारी को ही दें, ताकि उनके पशुधन का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहे।
धर्मेंद्र दलाल, वरिष्ठ पशु डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed