करोड़पति था मगन : दिव्या ने शादी से पहले लिया था जमीन का ब्योरा, अहमदाबाद की जिद... ससुर को मारने का प्लान
दिव्या और मगन के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और फिर सोशल मीडिया पर ही प्रेम परवान चढ़ा। दिव्या ने शादी करने से पहले मगन की जमीन का ब्यौरा लिया। जब उसे लगा कि करीब 17 करोड़ की जमीन मगन के पास है तो उसने शादी की बात बढ़ाई। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मगन और दिव्या की दोस्ती सोशल मीडिया पर साल 2020 में हुई थी। इनकी करीब तीन माह तक बात चली। इसके बाद दोनों ने शादी की बात की तो दिव्या ने मगन से जमीन के बारे में पूछा। उसकी जमीन के खाता संख्या से जांच भी की। जब उसे लगा कि करीब 17 करोड़ की जमीन मगन के पास है तो उसने शादी की बात बढ़ाई। करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए ही दिव्या ने पति पर पिता रणवीर को मारने का दबाव बनाया था। उसने जमीन के रुपये लेकर अहमदाबाद में शिफ्ट होने की योजना बनाई थी, लेकिन मगन ने 18 जून को पिता को मारने के बजाय खुद पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी थी।
दिव्या ने ससुराल पक्ष से की थी जमीन बेचने की बात
दिव्या और मगन शादी करने के बाद दिल्ली में रहे और फिर 2021 में डोभ गांव आ गए। वहां पर प्रेम विवाह से परिजन खुश नहीं थे, लेकिन बेटे की बात मानकर उसे स्वीकार कर लिया। शादी के 10 दिन बाद ही दिव्या ने परिवार के सभी लोगों को बैठाया। इसके बाद कहा कि गांव की जमीन को बेच देते हैं। अहमदाबाद में खरीद लेते हैं। वह होटल में नौकरी करेगी तो उसे भी आसानी हो जाएगी, लेकिन मगन और परिवार के लोगों ने जमीन बेचकर अहमदाबाद जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दिव्या ने डोभ गांव में रहने से इनकार कर दिया था। उसने रोहतक शहर में रहने की जिद की तो मगन उसे लेकर शहर में रहने लगा था।
घर में कलह होने के बाद मगन के पिता रणवीर सिंह को हृदयाघात की समस्या हो गई थी। मगन ने जब दिव्या के बेटे सूर्यांश के जन्म की बात माता-पिता को बताई तो वह उन्हें रोहतक से खुद लेने आए थे। इसके बाद वह रोहतक से डोभ गांव में रहने लगे थे। यह बात मगन के परिजन ने बताई।
मायका पक्ष को भी नहीं दिव्या की खबर
दिव्या हिसार शहर के नारनौंद के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली है। लेकिन इस मामले में परिवार व आसपास के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। परिवार व मोहल्ले के लोगों को तो यह भी पता नहीं है कि वह क्या काम करती हो और कहां पर रहती है। परिजनों का कहना कि उन्होंने उसकी शादी मुंबई कर दी थी। उसके बाद उनका भी उससे कोई संपर्क नहीं है कि वह कहां है और क्या कर रही है? वहीं, 23 जून को रोहतक पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ करने के लिए आई थी लेकिन वह घर पर नहीं मिले।
शादीशुदा होने के बावजूद किया था मगन से प्रेम विवाह
दिव्या और मगन के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और फिर सोशल मीडिया पर ही प्रेम परवान चढ़ा। दिव्या पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बेटा भी था। यह बात उसने मगन से छिपाई थी। साल 2021 में मगन और दिव्या ने दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। हालांकि, मगन ने शादी के बाद करीब पांच लाख रुपये पूर्व पति को देकर उससे तलाक दिलाया था।
भूलेख पर जमीन देखकर की थी दिव्या ने शादी
परिजन ने बताया कि दिव्या हिसार के नारनौंद स्थित वार्ड नंबर-11 की रहने वाली है। उसने शादी से पहले मगन से प्रॉपर्टी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि चार कीले जमीन पिता के नाम पर है, जबकि पारिवारिक बंटवारे में डेढ़ कीला जमीन अलग से आएगी। इस तरह साढ़े पांच कीला जमीन है। जमीन की पुष्टि करने के लिए दिव्या ने भूलेख एप पर जमीन के कागजात देखे और इसके बाद उसने शादी की थी। मगन के पिता रणवीर सिंह ने कहा बेटे की खातिर उन्होंने यह तक नहीं पूछा कि वह कहां की रहने वाली और किस बिरादरी से ताल्लुक रखती है, लेकिन उसने मगन को ही धोखा दे दिया। अब दोनों पर कार्रवाई कराकर बेटे को न्याय दिलाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: दिव्या थी बार डांसर, बताती मैनेजर: प्रेमी के साथ अश्लील डांस का वीडियो पति को भेजा, इस कारण मगन ने की खुदकुशी
ये भी पढ़ें: Suicide: बीवी के शौक पूरे करने के लिए करोड़पति मगन बन गया था डिलीवरी बॉय, यहां छिपे हैं दिव्या और उसका प्रेमी