फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   University will be connected with new technology in future

Rohtak News: भविष्य में नई तकनीक से जुड़ेगा विश्वविद्यालय

Thu, 20 Apr 2023 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
University will be connected with new technology in future
पत्रकारिता विभाग अपग्रेड टेलीविजन स्टूडियो का लोकार्पण करते वीसी प्रो राजबीर सिंह। विज्ञ​प्ति
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के स्थापना दिवस पर कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अपग्रेड टेलीविजन स्टूडियो फैसिलिटी का लोकार्पण किया। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट्स इंडिया के तकनीकी सहयोग से स्थापित इस इलेक्ट्राॅनिक मीडिया सुविधा को कुलपति ने विश्वविद्यालय समुदाय को समर्पित किया। कुलपति ने कहा कि भविष्य में विश्वविद्यालय को नवीनतम टेक्नोलॉजी से जुड़ना होगा। वर्तमान युग टेक्नोलॉजी-एनेब्लड टीचिंग-लर्निंग का है। ऐसे में विश्वविद्यालय का यह टीवी स्टूडियो फैसिलिटी भविष्य में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को इलेक्ट्राॅनिक मीडिया (टीवी/रेडियो प्रोडक्शन) के प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करेगी। साथ ही, विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए ई-कंटेंट व मल्टी मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन का मुख्य केंद्र होगी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि इस अपग्रेडेड फैसीलिटी के तहत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी। डिजिटल टीचिंग-लर्निंग के प्रतिमान बदलाव के लिए यह केंद्र कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रचार एवं ब्रांडिंग का कार्य भी किया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही एसओपी (स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार की जाएगी। कुलपति ने इस संबंध में संबंधित विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों की बैठक ली। यहां इलेक्ट्राॅनिक मीडिया की इस फैसीलिटी के उपयोग के भविष्य के रोडमैप के लिए मंथन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, डीन सीडीसी प्रो. एएस मान, लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन, निदेशक सीडीआई एवं डीएलसी प्रो. नसीब सिंह गिल, डीन मानविकी एवं कला संकाय प्रो. विमल, विभागाध्यक्ष जेएमसी प्रो. हरीश कुमार, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, डीन फार्मास्यूटिकल साइंसेज प्रो. संजू नंदा, डीन लॉ प्रो. कविता ढुल, डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी प्रो. युद्धवीर सिंह, निदेशक एफडीसी प्रो. संदीप मलिक, उप निदेशक डीएलसी डाॅ. अजीत कुमार व डाॅ. अनिल सिवाच, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया केंद्र कंसलटेंट नागेश्वर नाथ, टीवी-रेडियो स्टूडियो समन्वयक डाॅ. नवीन कुमार, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पंकज नैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के लिए यह इलेक्ट्राॅनिक मीडिया केंद्र बेहद उपयोगी रहेगा। टीवी-रेडियो स्टूडियो समन्वयक डाॅ. नवीन कुमार ने इस अपग्रेडेड फैसिलिटी संबंधित विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed