फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths took away cash from three donation boxes by breaking the lock of Shiva temple

शिव मंदिर का ताला तोड़कर तीन दानपात्र से नकदी निकाल ले गए दो युवक

Sun, 19 Jun 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths took away cash from three donation boxes by breaking the lock of Shiva temple
रोहतक। शहर के सुभाष नगर में शिव मंदिर के ताले तोड़कर दो युवक तीन दानपात्र से नकदी निकाल कर ले गए। वारदात शनिवार तड़के 3 बजे से 3 बजकर 20 मिनट के बीच में अंजाम दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर की संचालन कमेटी के प्रधान कृष्णलाल बतरा ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिव मंदिर कमेटी के प्रधान कृष्ण लाल बतरा ने दी शिकायत में बताया कि हर रोज शिव मंदिर सुबह पांच बजे खुलता है और रात को 9 बजे बंद हो जाता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह मंदिर के दरवाजे पर ताला लगाकर घर चला गया। शनिवार सुबह पांच बजे आया तो गेट के ताले टूटे पड़े थे। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरों में पाया कि तड़के तीन बजे दो युवक मंदिर के अंदर दाखिल हुए हैं। उन्होंने तीनों दानपात्र के ताले तोड़कर एक माह की नकदी निकाली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर में गश्त बढ़ाए पुलिस, चार जून की रात हुई थी तोड़फोड़
मंदिर में हुई वारदात से आहत समाजसेवी सुंदर जेटली का कहना है कि चार जून को सुभाष नगर में युवकों ने एक दर्जन वाहनों के शीशे तोड़े थे। साथ ही सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के साथ लगी लाखों रुपये की फ्लैश लाइट भी नष्ट की थी। अब मंदिर में चोरी हो गई। पुलिस क्षेत्र के अंदर गश्त बढ़ाए, ताकि क्षेत्र के लोग चैन की नींद सो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed