फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two travelers from the district who returned from abroad with corona infected got negative

विदेश से लौटे कोरोना संक्रमित के साथ आए जिले के दो यात्री मिले निगेटिव

Thu, 23 Dec 2021 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two travelers from the district who returned from abroad with corona infected got negative
संजय कुमार
विज्ञापन

रोहतक। विदेश से लौटे बिहार निवासी एक यात्री की जांच में जैसे ही कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई तो विमान में बैठे अन्य यात्रियों की सूचना संबंधित राज्यों को भेज दी गई। विमान में बैठे अन्य यात्रियों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशी गई और सभी की जांच के निर्देश जारी हुए। जिस विमान में कोरोना संक्रमित यात्रा कर रहा था, उसी में जिले के मॉडल टाउन निवासी दो यात्री भी यात्रा कर रहे थे। सूचना के आधार पर दोनों की जांच करवाई गई और जब इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। एक सप्ताह बाद इनकी फिर आरटीपीसीआर जांच होगी।
कोरोना के पांचवें वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन अलर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग को सामान्य रूप से विदेश से आने वाले यात्रियों की सूची मिलती है, इसके आधार पर वह सैंपल जांच करवाता है। लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग के पसीने उस समय छूटे जब उन्हें पता चला कि दो दिन पहले उनके जिले में दो यात्री विदेश से आए हैं और वह जिस विमान में यात्रा कर रहे थे उनके संपर्क में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति यात्रा कर रहा था। बिहार निवासी को फिलहाल कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है, उसे ओमिक्रॉन वैरिएंट है या कोई अन्य, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल मॉडल टाउन में रह रहे दोनों यात्रियों को होम आइसोलेशन की गाइडलाइन को फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विदेश से आने वालों की संख्या पहुंची 645
जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 645 पहुंच गई है। इसमें से 251 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इन सभी के सैंपल स्वास्थ्य विभाग करवा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर डॉ. तरूण मधुर ने बताया कि विदेश से आने वाले हर यात्री पर नजर हैं और जारी गाइड लाइन के अनुसार उनकी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विदेश से आने वाले हर यात्री पर नजर है। मॉडल टाउन के दोनों यात्री निगेटिव आ गए हैं। कांटेक्ट हिस्ट्री में इन दोनों की जांच करवाई गई थी, क्योंकि ये जिस विमान में थे उसमें एक यात्री कोरोना संक्रमित मिला है।
- डॉ. जेएस पुनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed