{"_id":"655bc509e880d32f2106981a","slug":"two-murders-in-12-hours-three-dead-bodies-found-in-four-days-rohtak-news-c-17-roh1019-297084-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 12 घंटे में दो हत्याएं, चार दिन में तीन शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 12 घंटे में दो हत्याएं, चार दिन में तीन शव मिले
विज्ञापन
रोहतक। जिले में चार दिन में न केवल तीन शव मिले हैं, बल्कि 12 घंटे में दो हत्याएं हो चुकी हैं। रविवार की रात सुनारिया के युवक खाली प्लाॅट में तो अज्ञात युवक का भालौठ ब्रांच नहर में हत्या कर शव फेंका गया। इस संबंध में सिटी व आईएमटी थाने में हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं।
नशेड़ी युवकों पर शक, दोस्त के साथ घर से निकला था धर्मेंद्र उर्फ गोलू
सुनारिया कलां निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र रविवार शाम को अपने दोस्त नवीन के साथ खेत में जाने की कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं आया। आधी रात को सिटी पुलिस ने सूचना दी कि धर्मेंद्र का शव पुराने बस स्टैंड के सामने एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क किनारे प्लाॅट में पड़ा मिला है। माथे और सिर में ईंट और पत्थर मारे गए। अजमेर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डाॅक्टर सरोज दहिया की मदद से हत्यारों का सुराग ढूंंढने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया । पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुत्रवधू से विवाद, लेकिन हत्या का आरोप नहीं
पुलिस का कहना है कि बातचीत में धर्मेंद्र के पिता अजमेर ने बताया कि उसके बेटे का पत्नी से विवाद चल रहा है, लेकिन हत्या का शक नहीं जताया है। मृतक के पिता का कहना है कि किसी अज्ञात ने ही उसके बेटे की हत्या कर शव फेंका है। जांच कर रही पुलिस को नशा करने के आदी युवकों पर है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी।
विज्ञापन
भालौठ ब्रांच में मिला था शव, गले व पैरों पर बंधे मिली रस्सी
उधर, भालौठ ब्रांच में सोमवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक के गले व पैरों में रस्सी बंधी थी। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की। साफ हुआ कि युवक की किसी ने गला घोंटकर पहले हत्या की। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया। आईएमटी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, शनिवार को मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उस युवक के भी हाथ और पैर बंधे हुए थे।
सुनारिया गांव निवासी अजमेर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शक है कि किसी नशेड़ी ने झगड़ा होने पर सिर व मत्थे पर वार करके हत्या की है। पुत्रवधू से विवाद की बात सामने आई है, लेकिन उस पर किसी ने शक नहीं जताया है।
बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सिटी