फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two dairy owners acquitted in murder case

Rohtak News: हत्या के केस में दो डेयरी मालिक बरी

Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Two dairy owners acquitted in murder case
रोहतक। कन्हेली रोड स्थित डेयरी कांप्लैक्स में तीन साल पहले हुई पटेल नगर के युवक की हत्या के केस में सेशन कोर्ट ने आरोपी डेयरी मालिक रामनगर निवासी प्रेम व राहुल धींगड़ा को बरी कर दिया। क्योंकि पुलिस व मृतक के परिजन अदालत के सामने आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सकी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील संदीप कटारिया ने बताया कि नवंबर 2019 में पटेल नगर निवासी कृष्ण लाल ने शिकायत दी कि उसका बेटा कपिल उर्फ राजू शटरिंग का काम करता था। वह 29 अक्टूबर 2019 को रात को मानसरोवर कॉलोनी में अपने दोस्त अजीत से मिलने गया था। वहां से दोनों अजीत की कन्हेली रोड पर स्थित डेयरी में पार्टी करने चले गए। पार्टी में जगदीश कॉलोनी निवासी साहिल भी आ गया। पार्टी के बाद अजीत व साहिल अपने अपने घर चले गए। जबकि कपिल रामनगर निवासी प्रेम धींगड़ा की साथ लगती डेयरी में मिलने चला गया। वहां प्रेम के साथ राहुल धींगड़ा भी था। आरोप था कि दोनों ने कपिल को शराब पिलाई। नशे की हालत में उससे मारपीट की और छत से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। अजीत ने मामले की सूचना परिजनों को दी। कपिल को पीजीआई ले जाया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। तभी से जिला अदालत में केस चल रहा था। एक दिन पहले सेशन कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में प्रेम व राहुल धींगड़ा को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed