{"_id":"5e5ec2848ebc3eeadd76a94a","slug":"two-crore-80-lakh-theft-caught-in-income-tax-department-s-red-rohtak-news-rtk5452926121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की रेड में दो करोड़ 80 लाख की चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की रेड में दो करोड़ 80 लाख की चोरी पकड़ी
विज्ञापन
रोहतक इनकम टैक्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन अमित दहिया के नेतृत्व में दो टीमों ने भिवानी व जींद में दो जगहों की जांच पूरी की। 12 घंटे तक चली इस जांच में भिवनी में दो करोड़ रुपये व जींद के निजी अस्पताल में 80 लाख रुपये की चोरी पकड़ी। जिसे उनके संचालकों की ओर से स्वीकार कर लिया गया है। कुछ पैसा मौके पर जमा कराया गया। जबकि अन्य वित्तीय वर्ष में जमा कराने का भरोसा दिया गया है।
गौरतलब है कि सात सदस्यीय एक टीम ने भिवानी की एक फैक्टरी व पांच सदस्यीय एक टीम ने जींद के एक अस्पताल में दोपहर डेढ़ बजे दबिश दी। साथ ही दोनों जगहों पर भारी पुलिसबल की तैनाती रही। टीम ने देर रात तक दोनों जगहों के रिकॉर्ड व कागजातों को खंगाला गया।
जींद के एक निजी अस्पताल में टीम की कार्रवाई के दौरान मरीजों को भी नहीं आने जाने दिया
जींद में रोहतक रोड स्थित एक अस्पताल में सोमवार को रोहतक इनकम टैक्स विभाग की टीम 12 बजे पहुंची थी। जो रात बारह बजे तक वहां रही। यहां पर 80 लाख रुपये की आयकर चोरी पकड़ी गई। विभाग की पांच सदस्यीय टीम की कार्रवाई लगभग 12 घंटे तक चली। इस दौरान अस्पताल के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद करके बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। इस दौरान किसी को न तो अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी गई और न ही बाहर से अंदर जाने दिया गया। इस दौरान अस्पताल के बाहर देर शाम तक मरीजों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन अस्पताल के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने मरीजों को ओपीडी बंद होने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
भिवानी की जानी मानी फैक्टरी में रात डेढ़ बजे तक चली कार्रवाई
भिवानी में ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर जानी मानी फैक्टरी में इनकम टैक्स विभाग टीम ने दोपहर करीब डेढ़ बजे दबिश दी। दबिश के दौरान फैक्टरी के बाहर भी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान टीम ने फैक्टरी के अंदर रिकॉर्ड खंगाला। यहां पर दो करोड़ रुपये की आयकर चोरी पकड़ी गई।
रोहतक जोन की टीम ने एक साथ दोनों स्थान पर जांच कर दो करोड़ 80 लाख रुपये की चोरी पकड़ी है। एक्ट के हिसाब से उनके आयकर पर टैक्स के चोरी के पैसे को जमा कराने का नोटिस भी दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
-अमित दहिया, डिप्टी डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन, आयकर विभाग रोहतक।