{"_id":"670c458b0435ad73be00fab4","slug":"two-criminals-arrested-for-attempt-to-murder-rohtak-news-c-198-1-rew1001-210490-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हत्या का प्रयास करने के मामले में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हत्या का प्रयास करने के मामले में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना सदर की पुलिस टीम ने फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में 5-5 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोडिया कमालपुर निवासी प्रमोद उर्फ सोनू उर्फ छोटू और लोकेश उर्फ छोटिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कट्टा, पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करके उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपी थाना जाटूसाना के गांव गाजी गोपालपुर निवासी गोवर्धन की हत्या के मामले में भी वांछित थे।
पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को गांव गोकलगढ़ निवासी यशपाल उर्फ गोलू अपने घर के पास गोकलगढ़ निवासी धीरज के साथ बैठा था। तभी बाइक से तीन युवक आए। पीछे बैठे दो युवकों के हाथ में कट्टा व पिस्टल थी। बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना में यशपाल उर्फ गोलू व धीरज घायल हो गए। मामले में पुलिस ने वारदात की योजना बनाने वाले गांव गोकलगढ़ निवासी अनुज उर्फ डॉक्टर व वारदात में शामिल रोहतक निवासी विकास उर्फ मोटू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।