{"_id":"6388ff57bcc25e18502c5fd1","slug":"two-cousins-arrested-from-up-s-baghpat-on-charges-of-cheating-rohtakcity-news-rtk665086253","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ठगी के आरोप में यूपी के बागपत से दो चचेरे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ठगी के आरोप में यूपी के बागपत से दो चचेरे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कलानौर के सांगाहेड़ा गांव में किसान को टावर लगाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने 18 घंटे के अंदर यूपी के बागपत से गिरफ्तार किया है। वीरवार को आरोपी यूपी के बागपत जिले के गांव अहेरा निवासी दीपक व रवींद्र को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं।
साइबर क्राइम थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 29 नवंबर को कलानौर खंड के गांव सांगाहेड़ा निवासी जिले सिंह ने शिकायत दी थी कि उसने विज्ञापन देखकर टावर लगवाने के लिए संपर्क किया। संपर्क करने पर गिरोह ने उससे किसी न किसी बहाने 2 लाख 49 हजार 150 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने 30 नवंबर को केस दर्ज कर यूपी के बागपत में छापा मारकर आरोपी दीपक व रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनी थी वारदात की प्लानिंग
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रविंद्र पहले वेल्डिंग का काम करता था। आरोपी दीपक उसका चचेरा भाई है। दोनों आरोपियों की मुलाकात करीब छह माह पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विपिन शर्मा नामक युवक से हुई। विपिन ने दोनों को बताया कि वह बैंक में खाते खुलवाकर ठगी करने वाले गिरोह के पास खाता नंबर भेजने का काम करता है। दोनों आरोपी पैसे कमाने के चक्कर में विपिन की बातों में आ गए। विपिन ने दोनों आरोपियों को अपने खाता नंबर व एटीएम कार्ड दे दिए। साथ ही विपिन को पांच हजार रुपये भी दिए। आरोपी रविंद्र ने एक दिन टावर लगवाने का विज्ञापन दिया। इसके बाद कॉल आते ही आरोपी रवींद्र व दीपक ने मिलकर सांगाहेड़ा निवासी जिले सिंह से पैसे हड़प लिए।