फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two constables and SPO of Meham police station suspended

Rohtak News: महम थाने के दो सिपाही और एसपीओ निलंबित

Mon, 03 Jul 2023 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two constables and SPO of Meham police station suspended
रोहतक / महम।
विज्ञापन

पहले ढाबे पर खाना खाने और बाद में वहीं वाहनों की जांच करने वाले दो सिपाही व एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को निलंबित किया है। ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
रविवार देर शाम थाना महम में तैनात दो सिपाही और एक एसपीओ महम थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी ले गए। पहले इन्होंने महम स्थित शेर-ए-पंजाब ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद ढाबे के सामने ही नाका लगा कर वाहन की जांच करने लगे। इससे आहत होकर ढाबा मालिक ने एसपी को शिकायत दी। एसपी ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना महम प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी में कोताही के चलते तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों की पालना करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मालिक से अवैध वसूली मामले में 5 पुलिस कर्मी निलंबित किए थे
पुलिस अधीक्षक ने 27 जून को होटल मालिक से अवैध वसूली व हर माह 20 हजार रुपये मांगने के मामले में पांच पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुई। साथ ही होटल में जांच के लिए जाने की सूचना आला अधिकारियों को न देना भी पुलिस कर्मचारियों को महंगा पड़ा। इसके चलते एसपी ने एएसपी की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का निर्देश जारी किया। होटल मालिक का कहना था कि उसके पिता ने जींद रोड पर छह साल पहले ढाबा चालू किया था। यह उसकी मां के नाम है। मां पूरी तरह अपंग है। मेहनत करके किसी तरह ढाबे को होटल बनाया, लेकिन पुलिस कर्मियों द्वारा उसे तंग किया जाने लगा। पहले पुलिसकर्मी इतना दबाव नहीं डालते थे, लेकिन 14 जून को उत्पीड़न की हद पार कर दी। आते ही पुलिसकर्मी सवाल-जवाब करने लगे। कितने कमरे किराये पर दिए हैं। महिला कर्मचारी ने पूरा रिकार्ड भी दिखा दिया। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे बाहर ले जाया गया। सरेआम सड़क पर पीटा। उससे अवैध तरीके से 12 हजार 300 रुपये भी ले लिए। फिर हर माह 20 हजार रुपये अवैध वसूली की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed