फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two buckets soaked in chemicals were found 20 steps away from the place where the woman's severed hand and torso were found

Rohtak News: महिला का कटा हाथ व धड़ मिलने की जगह से 20 कदम दूर मिलीं केमिकल से सनी दो बाल्टी

Sat, 26 Jul 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Jul 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two buckets soaked in chemicals were found 20 steps away from the place where the woman's severed hand and torso were found
रोहतक में महिला के कटे अंगों को तलाशने के लिए चलाए गए अ​भियान के दौरान जांच करती पुलिस की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई क्वार्टरों के पीछे रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन के किनारे हत्या करके फेंके गए शव के टुकड़े किस महिला के हैं, यह पता 36 घंटे बाद भी नहीं लग सका। शुक्रवार को जीआरपी पुलिस की 15 सदस्यीय टीम ने नौ घंटे तक पांच किलोमीटर का दायर खंगाला लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। कटा हुआ हाथ व धड़ मिलने की जगह से 20 कदम की दूरी पर प्लास्टिक की दो बाल्टी मिली हैं, जो केमिकल से सनी हैं।
सुबह 10 बजे हिसार से आए डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम खोजी कुत्ते के साथ पहुंची। घटनास्थल से लेकर आगे पांच किलोमीटर तक शव के बचे हुए टुकड़ों की तलाश की गई। खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई लेकिन कुत्ता भी आसपास ही घूमता रहा।
विज्ञापन

शाम 5 बजे तक टीम शव के बचे टुकड़े तलाशती रही, इसके बावजूद खाली हाथ रहे। अब शनिवार को पुलिस बरामद शव के टुकड़ों का पोस्टमार्टम करवाएगी। एक्सपर्ट का कहना है कि जांच से यह पता लग सकता है कि शव के टुकड़े कितने पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डियों की जांच से उम्र का पता लग सकता है। किस केमिकल से शव को जाने का प्रयास किया गया, यह भी जानकारी सामने आ सकती है। इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस महिला की शिनाख्त कर हत्यारों तक पहुंच सकती है।
शुक्रवार को जीआरपी ने लगातार नौ घंटे सर्च अभियान चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। बरामद बाल्टियों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। महिला के शव के टुकड़ों का पीजीआई के पैनल से पोस्टमार्टम करवाएंगे ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।




- जोगेंद्र सिंह थाना प्रभारी जीआरपी
...........
आठ माह ये महिलाएं हुईं लापता
पुलिस के रिकाॅर्ड के मुताबिक, 25 जून को शहर की एक महिला अपनी दो बेटियों संग लापता हो गई थी। 26 नवंबर 2024 को नए बस अड्डे से पति के साथ मायके जा रही महिला लापता हुई। 16 नवंबर को एक गांव से महिला ढाई साल के बच्चे के साथ लापता हुई। 10 दिसंबर को महम थाना क्षेत्र से एक महिला लापता हो गई। पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 27 अप्रैल 2025 को शहर की कमल कॉलोनी में एक महिला लापता हुई।

रोहतक में महिला के कटे अंगों को तलाशने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान जांच करती पुलिस की टीम।

रोहतक में महिला के कटे अंगों को तलाशने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान जांच करती पुलिस की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed