फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two arrested for assaulting shopkeeper in Azad Garh

आजादगढ़ में दुकानदार से मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for assaulting shopkeeper in Azad Garh
रोहतक। अर्बन एस्टेट पुलिस ने आजादगढ़ में हुमायूंपुर के युवक एवं दुकानदार से मारपीट के आरोप में पुलिस ने सोनीपत के दो युवकों अंकुश व तकदीर को गिरफ्तार किया है। एक को जहां अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं दूसरे को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हुमायूंपुर निवासी रोहित ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी आजादगढ़ में सप्लीमेंट की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे सामान खरीदने के लिए अपने दोस्त अरुण के साथ बाइक पर जा रहा था। गली में सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार में से चार युवक नीचे उतरे और उसके सिर में पिस्तौल का बट मारा। इसके बाद सरियों से हमला कर दिया। युवक एक लाख रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। रोहित ने हमले का शक अपने ससुरालवालों पर जताया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सोनीपत के पांची गांव निवासी अकुंश को काबू किया। अंकुश आरोपी का रिश्तेदार है। उसके बाद उसके दोस्त तकदीर को गिरफ्तार किया गया है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाहद सिंह ने बताया कि रोहित का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed